मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

राणा दग्गुबाती शो पर नागा चैतन्य के दिलचस्प खुलासों से जुड़े शानदार पलों पर डालें एक नजर

चार्मिंग और टैलेंटेड नागा चैतन्य जल्द ही प्राइम वीडियो के द राणा दग्गुबाती शो में नज़र आएंगे। अपनी पहली वेब सीरीज धूथा की सफलता और अपनी आने वाली फिल्म थंडेल की चर्चा के बीच, नागा शो में अपने करियर और…

राणा दग्गुबाती शो पर नागा चैतन्य के दिलचस्प खुलासों से जुड़े शानदार पलों पर डालें एक नजर
राणा दग्गुबाती शो पर नागा चैतन्य के दिलचस्प खुलासों से जुड़े शानदार पलों पर डालें एक नजर | फ़ोटो: TVL News

चार्मिंग और टैलेंटेड नागा चैतन्य जल्द ही प्राइम वीडियो के द राणा दग्गुबाती शो में नज़र आएंगे। अपनी पहली वेब सीरीज धूथा की सफलता और अपनी आने वाली फिल्म थंडेल की चर्चा के बीच, नागा शो में अपने करियर और अपनी होने वाली शादी को लेकर बात करेंगे। राणा दग्गुबाती, जो उनके कज़िन और शो के होस्ट भी हैं, ने उनसे कई मजेदार बातें बोलवाई हैं। तो, इस एपिसोड के पांच ऐसे शानदार पलों के बारे में चलिए हम आपको बताते हैं, जिन्हें मिस करना मुश्किल है और जो आपको पूरे समय जोड़े रखेंगे:

इंडस्ट्री में मौजूद हैं कुछ ही दोस्त

जब राणा ने चाय से पूछा कि वह इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त क्यों नहीं रखते, तो चाय ने कहा, "तुम ही तो हो जो मुझे इंडस्ट्री के बारे में सब बताते हो! जब भी मुझे टॉक शो में पूछा जाता है, तो मैं सिर्फ तुम्हारा नाम लेता हूं, और फिर वे पूछते हैं, 'क्या वह तुम्हारा कज़िन नहीं है?'”

राणा ने चाय के लिए अपना सबसे बड़ा सपना किया साझा:

राणा ने मजाक करते हुए कहा कि उनके कज़िन के लिए उनका सबसे बड़ा सपना यह है कि वह इंडस्ट्री पार्टी में शर्टलेस होकर, बार के ऊपर डांस करें या कुछ और उतना ही पागलपन करें। चाय ने शरारत से इशारा किया कि वह जल्दी ही राणा को यह सरप्राइज़ दे सकते हैं।

प्रोफेसर समझे जाने का अनुभव

आदि शक्ति थिएटर स्कूल में अपने अनुभव को याद करते हुए, चैतन्य ने कहा, "जब मैंने क्लास में अपना परिचय दिया, तो छात्रों को लगा कि मैं लेक्चरर हूं! मुझे यह साफ करना पड़ा कि मैं भी उन्हीं की तरह सीखने के लिए वहां हूं।"

साई पल्लवी और आमिर खान के साथ अनुभव:

चैतन्य को दो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में दो परफेक्शनिस्ट्स के साथ काम करने का सम्मान मिला—आने वाली तेलुगु फिल्म थंडेल में साई पल्लवी के साथ और पहले लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ।

इसके बारे में बात करते ही वह कहते हैं,
“मैं साई पल्लवी के साथ एक्टिंग और डांस करते हुए बहुत नर्वस हो जाता हूं!”
आमिर खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को उन्होंने इंटेंस और फायदेमंद बताया। "यह ऐसा था जैसे हर सुबह स्कूल जाना और हर रात परीक्षा देना। बीस दिन की शूटिंग के लिए हमने दो महीने की रिहर्सल की।"

राणा दग्गुबाती द्वारा स्पिरिट मीडिया के बैनर तले बनाई, होस्ट और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूस की गई इस अनस्क्रिप्टेड तेलुगु ओरिजिनल आठ-एपिसोड सीरीज़ में ढेर सारे दिलचस्प मेहमान हैं, जिनमें दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, सिद्धू जोनलागड्डा, श्रीलेला, नानी, एस.एस. राजामौली, राम गोपाल वर्मा और भी कई और शामिल हैं। हर शनिवार को नए एपिसोड्स जारी होते हैं, और द राणा दग्गुबाती शो का तीसरा एपिसोड शनिवार, 6 दिसंबर को भारत में और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में केवल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।