मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Nagaland Chunav 2023: नागालैंड के लिए भाजपा की कभी कोई चिंता या प्राथमिकता नहीं रही- खड़गे

दीमापुर: नागालैंड के दीमापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “नागालैंड हम सभी जानते हैं कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा एक बड़ा घोटाला किया गया था, B…

Nagaland Chunav 2023: नागालैंड के लिए भाजपा की कभी कोई चिंता या प्राथमिकता नहीं रही- खड़गे
Nagaland Chunav 2023: नागालैंड के लिए भाजपा की कभी कोई चिंता या प्राथमिकता नहीं रही- खड़गे | फ़ोटो: TVL News

दीमापुर: नागालैंड के दीमापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “नागालैंड हम सभी जानते हैं कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा एक बड़ा घोटाला किया गया था, BJP ने स्थिति का लाभ उठाया और सरकार को रातों-रात पलट दिया। नागालैंड के लोगों को ठगा महसूस हुआ और CM को ब्लैकमेल कर BJP ने सरकार बनाई|



न केवल यहां बल्कि अन्य राज्यों में भी वे विधायकों पर CBI ED IT का दबाव डाल कर खरीद फरोख्त कर सरकार बनाते है | कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड राज्य सरकार को गिरा दिया। भाजपा लोकतंत्र की बात करती है लेकिन सभी अलोकतांत्रिक कार्य करती है।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “हम भाजपा के नफरत से प्रेरित एजेंडे से लड़ रहे हैं। नागा पहचान गर्व की बात है। यह वही पहचान है जिससे एनडीपीपी, बीजेपी और आरएसएस को समस्या है। वे विविधता के खिलाफ हैं और एक भाषा, एक संस्कृति और एक पहचान थोपना चाहते हैं।



खड़गे ने कहा कि, “नागालैंड के लिए मोदी सरकार की कभी कोई चिंता या प्राथमिकता नहीं रही। भाजपा की राजनीति का उद्देश्य नागालैंड की स्वदेशी और अनूठी संस्कृति को नष्ट करना है। आपको अपनी संस्कृति और ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति पर इस हमले के खिलाफ खड़ा होना होगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।