मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नागालैंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, दिमापुर-1 सीट से चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री के थेरी

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज शनिवार को नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों क…

नागालैंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, दिमापुर-1 सीट से चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री के थेरी
नागालैंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, दिमापुर-1 सीट से चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री के थेरी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज शनिवार को नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की|  नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. थेरी को दिमापुर-1 सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि दिमापुर-2 से एस अमेंटो चिशी को, दिमापुर-3 से वी लासुह को और टेनिंग से रोजी थॉमस को उम्मीदवार बनाया गया है|


उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने से 2 दिन पहले गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में CEC की बैठक हुई थी जिसमें आगामी नागालैंड चुनाव पर चर्चा हुई थी और प्रत्याशियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई थी|


कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी पहली सूची के अनुसार, नागालैंड के पूर्व वित्त मंत्री थेरी को दीमापुर-I विधानसभा सीट से ; दीमापुर-II से एस अमेंटो चिशी को; दीमापुर-III सीट से वी लासुह को ; टेनिंग से रोजी थॉमस को; घासपानी-I सीट से अकावी एन झिमोमी को;  टेनिंग सीट से श्रीमती रॉसी थॉमसन को; उत्तरी अंगामी-II सीट से सेइविली चाचू को; चोज़ौबा सीट से वापरुमु डेमो को; फेक सीट से जचिल्हू रिंगा वाडियो को; मोंगोया सीट से एस सुपोंगमेरेन जमीर को और आंग्लेंडेन सीट से तोशीपोकबा को उम्मीदवार बनाया गया है|


इसके अलावा अकुलोटो विधानसभा सीट से खेकाशे सुमी को; वोखा टाउन सीट से  एन वोबेन्थंग लोथा को; सनिस सीट से यांचामो ओवुंग को; तिजिट सीट से ईआर. टी. थॉमस कोन्याक को; फोमचिंग सीट से टी. नगमपाई कोन्याक को;  एबीओआई सीट से सी. मानपोन कोन्याक को; लोंगलेंग सीट से डेन्गन वाई अवनोहो को ;  तुएनसांग सदर-II जेड. थ्रोंग्सो यिमखिउंग को; शामटोर-चेसोर सीट से डब्ल्यू अकुम यिमखिउंग को ; ' सियुचोंग-सतीमी सीट से एस खसेओ संगतम को और पुंगरो-किफिरे विधानसभा सीट से टी. अत्सुबा यिमखिउंग को उम्मीदवार बनाया गया है|


नगालैंड विधानसभा की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 2 मार्च को वोटों की गिनती होगी| नामांकन पत्र दाखिल कराने की आखिरी तारीख 7 फरवरी होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 10 फरवरी होगी| इस चुनाव के लिए सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है| वहीं सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 20 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा है| 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।