नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "ये लॉ यूनिवर्सिटी आगे चलकर देश के इतिहास में एक ऐसा मील का पत्थर साबित होगा जो लॉ सेक्टर को निश्चित रूप से और ऊपर ले जाने के लिए मददगार साबित होगा।"
नितिन गडकरी ने कहा, "मैं अक्सर पीएम मोदी और कानून मंत्री से कहता हूं कि जो भी फैसला हो, फैसला देना न्यायपालिका का अधिकार है और यह किसी के प्रभाव में नहीं होना चाहिए। लेकिन इसका समय सीमा होगा तो देश को हजारों करोड़ रुपए के नुकसान से बचाया जा सकता है|
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों-विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडियालोकतंत्र के चार स्तंभों-विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया| गडकरी ने कहा, 'एक स्वतंत्र, तटस्थ और निष्पक्ष न्यायिक प्रणाली एक मुक्त एवं निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है|
उन्होंने कहा,''हाल ही में ट्रिब्यूनल और अन्य विषयों पर चर्चा हुई, मैं अक्सर कानून मंत्री और प्रधानमंत्री से कहता हूं कि निर्णय जो भी हो, फैसले करने का अधिकार न्यायपालिका का है। यह किसी के प्रभाव में नहीं होना चाहिए|
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, " मैंने समय में देरी की वजह से देश के बड़े-बड़े कंपनियों को बर्बाद होते हुए देखा है|