मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार बोर्ड 12th Exam: नालंदा में परीक्षा सेंटर में 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर बेहोश हो गया लड़का, अस्पताल में कराया गया भर्ती

● नालंदा में परीक्षा हॉल में सिर्फ लड़कियों को देखा तो छात्र हो गया बेहोश● नालंदा में परीक्षा सेंटर में 500 लड़कियों के बीच यह अकेला था छात्र ● युवक परीक्षा सेंटर में बेहोश हुआ, बाद में अस्पताल में भ…

बिहार बोर्ड 12th Exam: नालंदा में परीक्षा सेंटर में 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर बेहोश हो गया लड़का, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिहार बोर्ड 12th Exam: नालंदा में परीक्षा सेंटर में 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर बेहोश हो गया लड़का, अस्पताल में कराया गया भर्ती | फ़ोटो: TVL News

● नालंदा में परीक्षा हॉल में सिर्फ लड़कियों को देखा तो छात्र हो गया बेहोश

● नालंदा में परीक्षा सेंटर में 500 लड़कियों के बीच यह अकेला था छात्र 

● युवक परीक्षा सेंटर में बेहोश हुआ, बाद में अस्पताल में भर्ती कराकर होश आया



नालंदा: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं बुधवार 1 फरवरी 2023 से शुरू हो गई| इस बीच आज गुरुवार को नालंदा जिले के एक परीक्षा सेंटर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जहां पर एक छात्र 500 लड़कियों (छात्राओं) के बीच खुद को अकेला पाकर बेहोश हो गया|



 दरअसल,  बिहार शरीफ के अलामा इकबाल कॉलेज के एक छात्र मनीष शंकर का एग्जाम सेंटर बिहार शरीफ के ब्रिलिएंट कन्वेंट स्कूल में था| आज जब पहले दिन मनीष परीक्षा सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचा तो देखा कि उसके सेंटर पर सिर्फ छात्राएं है| करीब 500 छात्राओ के बीच अकेला खुद को पाकर मनीष परेशान होने लगा और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और फिर वह चक्कर खाकर वहीं गिर पड़ा... बेहोश हो गया|



इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जिसके बाद इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई|  मनीष की चाची ने बताया कि, "उनका भतीजा सेंटर पर खुद को 500 लड़कियों से घिरा हुआ देख नर्वस हो गया और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा| जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।