मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गुजरात के कांग्रेस विधायक अनंत पटेल पर हमला, गाड़ी में तोड़-फोड़: हमले के बाद जमा हुई भारी भीड़..विरोध प्रदर्शन, दुकान में लगाई आग; राहुल गांधी बोले- पटेल जी पर भाजपा द्वारा कायराना हमला निंदनीय

नवसारी: गुजरात के नवसारी ज़िले के खेरगाम में 8 अक्टूबर को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अनंत पटेल पर हमला किया। 8 अक्टूबर को नवसारी जिले के खेरगाम कस्बे में कुछ अज्ञात व्यक…

गुजरात के कांग्रेस विधायक अनंत पटेल पर हमला, गाड़ी में तोड़-फोड़: हमले के बाद जमा हुई भारी भीड़..विरोध प्रदर्शन, दुकान में लगाई आग; राहुल गांधी बोले- पटेल जी पर भाजपा द्वारा कायराना हमला निंदनीय
गुजरात के कांग्रेस विधायक अनंत पटेल पर हमला, गाड़ी में तोड़-फोड़: हमले के बाद जमा हुई भारी भीड़..विरोध प्रदर्शन, दुकान में लगाई आग; राहुल गांधी बोले- पटेल जी पर भाजपा द्वारा कायराना हमला निंदनीय | फ़ोटो: TVL News

नवसारी: गुजरात के नवसारी ज़िले के खेरगाम में 8 अक्टूबर को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अनंत पटेल पर हमला किया। 8 अक्टूबर को नवसारी जिले के खेरगाम कस्बे में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कांग्रेस विधायक अनंत पटेल के काफिले पर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई कर दी, इसमें विधायक के सिर में चोट आई थी| जिसके बाद कांग्रेस विधायक अनंत पटेल के समर्थन में प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई। हमला किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां विरोध प्रदर्शन करते हुए एक दुकान में आग लगा दी और मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।



कांग्रेस ने कहा कि, “गुजरात में हमारे विधायक श्री अनंत पटेल पर भाजपाई गुंडों द्वारा हमला उनकी बौखलाहट को दर्शाता है। अनंत पटेल का गुनाह सिर्फ इतना है कि वो आदिवासियों पर हो रहे भाजपाई अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाते रहे हैं। मगर ये तो कांग्रेस के खून में है और हाँ इन हमलों से हम डरेंगे नहीं।



ज़िला पंचायत के प्रमुख और उनके गुंडो ने मुझे पीटा और मेरी कार तोड़ दी: विधायक

 कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अनंत पटेल ने कहा कि,'मैं यहां पर मीटिंग के लिए आ रहा था। तभी ज़िला पंचायत के प्रमुख और उनके गुंडो द्वारा मेरी गाड़ी को तोड़ा गया और बाहर निकालकर मुझे पीटा गया। उन्होंने बोला कि आदिवासी नेता बनते हो, आदिवासी को हम छोड़ेंगे नहीं| अनंत पटेल ने कहा कि,हम धरने पर बैठे हैं। जब तक उस ज़िला पंचायत प्रमुख और उसके गुंडों को पकड़ा नहीं जाता तब तक हम यहां धरना करेंगे|



अनंत पटेल जी पर भाजपा द्वारा कायराना हमला निंदनीय है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस विधायक अनंत पटेल पर हुए हमले को “निंदनीय” बताया है। राहुल गांधी ने कहा कि, “गुजरात में ‘पार-तापी रिवर लिंक प्रोजेक्ट’ के खिलाफ आदिवासी समाज की लड़ाई लड़ने वाले हमारे MLA अनंत पटेल जी पर भाजपा द्वारा कायराना हमला निंदनीय है। यह BJP सरकार की बौखलाहट है। कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता आदिवासियों के हक़ की लड़ाई के लिए आख़िरी साँस तक लड़ेगा।

#DaroMat



ये हमला पूरे आदिवासी समाज पर है, इस हमले का करारा जवाब गुजरात का आदिवासी समाज देगा: शर्मा

कांग्रेस नेता डॉ रघु शर्मा ने कहा कि,गुजरात कांग्रेस के विधायक व आदिवासी समुदाय के नेता MLA अनंत पटेल  पर हुए निर्ममतापूर्वक हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। ये हमला पूरे आदिवासी समाज पर है, इस हमले का करारा जवाब गुजरात का आदिवासी समाज देगा|



शर्मा ने कहा कि,भाजपा के गुंडों द्वारा गुजरात कांग्रेस के आदिवासी विधायक श्री अनंत पटेल पर हुए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। यह सिर्फ अनंत पटेल पर हमला नहीं है यह गुजरात के आदिवासी समाज पर हमला है।



गुजरात के एआईसीसी प्रभारी डॉ रघु शर्मा ने कहा कि,अनंत पटेल लंबे समय से आदिवासी समाज की मांगों को लेकर भाजपा सरकार से लड़ाई लड़ रहे है व पार-तापी नर्मदा रिवर लिंक प्रोजेक्ट को निरस्त करने के लिए वो आंदोलनरत है। इस हमले के विरोध में सम्पूर्ण आदिवासी समाज एवं कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अनंत पटेल जी के साथ खड़ा है। इस कायरतापूर्ण कृत्य के लिए आने वाले चुनावों में गुजरात की जनता भाजपा को सबक़ सिखाएगी।


चुनाव में मिलेगा करारा जवाब: मोढवाडिया

गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि,'' MLA श्री अनंत पटेल पर BJP के गुंडों द्वारा किया गया हमला दुखद है। चुनाव में हार दिख रही है, इसलिए BJP अब गुंडागर्दी कर आदिवासी अधिकारो की आवाज़ कुचलना चाहती है। BJP यह अच्छे से जानले गुंडागर्दी से ना कांग्रेस डरेगी, ना ही आदिवासी समाज। चुनाव में करारा जवाब मिलेगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।