मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ 'लव विवाह.कॉम' का नया सांग 'लहंगा चलेलु लसार के'

भोजपुरी सिनेमा के दो मल्टी टेलेंटेड एक्टर एक साथ किसी वीडियो या फिल्म में हो तो फिर कहना ही क्या. भोजपुरी के रोमांस किंग अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू और साथ में भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस बा…

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ 'लव विवाह.कॉम' का नया सांग 'लहंगा चलेलु लसार के'
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ 'लव विवाह.कॉम' का नया सांग 'लहंगा चलेलु लसार के' | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी सिनेमा के दो मल्टी टेलेंटेड एक्टर एक साथ किसी वीडियो या फिल्म में हो तो फिर कहना ही क्या. भोजपुरी के रोमांस किंग अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू और साथ में भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस बाला काजल राघवानी अगर एक साथ किसी वीडियो में नजर आएं तो इसके सुपरहिट होने की गारंटी हो जाती है. रत्नाकर प्रस्तुत प्रदीप पांडेय चिंटू भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म लव विवाह डॉट कॉम से नया सांग 'लहंगा चलेलु लसार के' के रिलीज किया गया है. जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री के बवाल सिंगर नीलकमल सिंह और सुपरसिंगर प्रियंका सिंह ने साथ मिलकर गया है. इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है. वही इसके लिरिक्स स्व.श्याम देहाती के हैं. सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख व सुना जा सकता है.



आपको बता दें कि प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, अमित शुक्ला, संदीप यादव, करण पांडे, पदम सिंह, संजय यादव, वीणा पांडे और रितु पांडे जैसे कलाकारों से भरी एक सुपर रोमांटिक फिल्म लव विवाह डॉट कॉम जल्द लोगों के सामने प्रदर्शन के लिए तैयार है. ऐसे में इस फिल्म का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने के वीडियो में प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी सुपर हॉट रोमांस नजर आ रहे हैं. गाना 'लहंगा चलेलु लसार के' के वीडियो ने यूट्यूब पर आग लगा दी है.


प्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी का गाना 'लहंगा चलेलु लसार' के वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री इतनी कातिलाना है कि इसे देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो जायेगे. इसके ऊपर काजल का रेड कलर का ड्रेस बाकई में कमाल धमाल से कम नहीं है.


इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल हैं. वहीं इसका निर्देशन अनंनजय रघुराज ने किया है. प्रचार बाय डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम है.प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी का गाना 'लहंगा चलेलु लसार के' के वीडियो को आप वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं जहां इस गाने ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।