अलीगढ़। उद्योग युवा व्यापार मंडल रेडियो मार्केट मामू भांजा ने महानगर के रामघाट रोड स्थित एक होटल में नववर्ष के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार शारदा प्रसाद शर्मा ने दीप प्रज्वलित किया और सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गणेश वंदना के साथ नव वर्ष का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गर्ग ने कहा कि नव वर्ष का यह साल सभी के लिए मंगलमय हो। उन्होंने सभी से नववर्ष की शुभकामनाएं देने की अपील की।
इस दौरान मार्केट के व्यापारियों ने मधुर गीतों पर नृत्य किया और व्यापारियों ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश गर्ग के अलावा महामंत्री राहुल गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील राजानी, चेयरमेन अतीत अग्रवाल, संरक्षक किशन अरोरा, मार्गदर्शक पंकज गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संगठन मंत्री विनय वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष आनंद खंडेलवाल, संयुक्त महामंत्री अनुज अग्रवाल, वेदांत गर्ग और मीडिया प्रभारी सागर शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: कस्तूभ मणि