नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी वीजा बनाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया| आरोपियों के कब्जे से 15 पासपोर्ट व 4 फर्जी वीजा बरामद किये गए है| जिन्हें गिरफ्तार किया गया उनके नाम आशुतोष पांडे, प्रवीण कुमार गौर उर्फ विक्रांत, इमरान खान हैं|
शिकायत के बाद नोएडा पुलिस ने सेक्टर-2 स्थित ओम कंसलटेंसी के नाम से चल रहे कार्यालय पर छापेमारी की| यहां से न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी आशुतोष पांडेय, खोड़ा गाजियाबाद निवासी प्रवीण कुमार गोड उर्फ विक्रान्त और छिजारसी निवासी इमरान खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने एक अन्य साथी गजेंद्र सिंह उर्फ अशवीर सिंह चौधरी के साथ मिलाकर कार्यालय चला रहे थे।
नोएडा के ADCP रणविजय सिंह ने बताया,''सर्किल 2, ACP और SO फेज-1 को सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 में एक ऑफिस लेकर कुछ लोग फर्जी वीजा बना कर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर रहे हैं।
जिसके बाद हमने कार्रवाई की और 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है|इनके पास से 15 पासपोर्ट और 4 फर्जी वीजा बरामद किए गए हैं। इनके 2 साथी फरार हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है|
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग विदेश भेजने के लिए मैकेनिक, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, राजमिस्त्री, लेबर, ड्राइवर आदि की नौकरी दिलाने का विज्ञापन पोस्ट करते थे। लोंगो को बिना किसी जांच और पुलिस कार्रवाई के सीधे विदेश भेजने का झांसा देते थे। पकड़ा गया आरोपी आशुतोष ने एलएलबी की है और पहले एक निजी बैंक में काम करता था। आरोपी प्रवीण ने बीबीए और इमरान ने बीएससी किया हुआ है। आरोपियों ने गजेंद्र सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पहले बुलंदशहर फिर गाजियाबाद में ठगी कर चुके है।