नोएडा/गौतमबुद्धनगर: गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ गाली- गलौच करने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है| ग्रांड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुजडोजर चला दिया है| नोएडा प्रशासन द्वारा नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स में श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। नोएडा पुलिस ने फ़रार श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है| त्यागी एक वायरल वीडियो में यहां आवासीय सोसायटी में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आए थे।
नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स में श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है। नोएडा अथॉरिटी की टीम सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे बुलडोजर के साथ ग्रांड ओमेक्स सोसायटी पहुंची है और कार्रवाई शुरू कर दी|
यह बुलडोजर कार्रवाई कल यानी रविवार रात श्रीकांत त्यागी के बाउंसरों द्वारा ओमैक्स सोसायटी में घुसकर बवाल करने के बाद हुई है|
नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है| श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित हो गया है। त्यागी की प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसकी नोएडा के भंगेल गांव में 6 दुकानें हैं। उसे भी ढहाया जाएगा।
नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सिटी पर श्रीकांत त्यागी के वैध निर्माण को गिराने के बाद सोसायटी के लोग जश्न मनाते दिखे| सोसायटी में रहने वाले एक निवासी ने कहा, "हम नोएडा प्राधिकरण के सीएम और सीईओ की इस कार्रवाई से खुश हैं| हम उनके अवैध निर्माण और रवैये से नाराज थे"
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने ओमैक्स सोसायटी में घुसकर की गुंडागर्दी
रविवार रात त्यागी के 15 गुर्गे सोसाइटी में घुस आए थे। उन्होंने यहां लोगों पर पत्थरबाजी की और मारपीट की| इससे पहले श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी की एक महिला और उसके पति को भद्दी-भद्दी गालि दी थीं। भाजपा नेता ने महिला के पति को भी गाली दी...जातिसूचक शब्द कहे....लिंगसूचक (माँ -बहन की) गालियां दीं थीं| महिला को अपशब्द कहने का वीडियो भी सामने आया था वीडियो वायरल होने के बाद से श्रीकांत त्यागी फरार है। तलाश में पुलिस ने दिल्ली, उत्तराखंड व UP में दबिश दी है। त्यागी की गिरफ्तारी के लिए STF और पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं।
श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी ने रविवार रात सोसायटी में कुछ गुंडे भेजकर वहां महिला और अन्य लोगों डराने प्रयास किया था। श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी के गुंडे पीड़ित महिला का पता पूछ रहे थे जिससे की स्थानीय लोगों ने विरोध किया| इसके बाद सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी| पुलिस ने रविवार की रात में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। स्थानीय ???ाना अध्यक्ष को भी सस्पेंड कर दिया गया था |इस घटना के बाद ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय निलंबित
नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है| नोएडा के पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच में पाया गया कि सुजीत उपाध्याय ने इस मामले में लापरवाह बरती है| इस पूरे मामले पर आलोक सिंह ने कहा कि हमने पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की है|
नोएडा पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा,''ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में जो लोग घुसे थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, 7 लोग गिरफ्तार हुए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने पर पता चला कि इसमें थाना अध्यक्ष की लापरवाही पाई गई जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है, आगे की जांच जारी है|
भाजपा सांसद पहुंचे तो भीड़ ने घेर लिया
सोसाइटी में हंगामे की सूचना के बाद भाजपा सांसद महेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद लोगों ने उनका घेराव कर लिया। शर्मा ने भीड़ के सामने ही किसी को फोन लगाया और तल्ख लहजे में कहा, 'मेरे कहने पर पुलिस आई। मेरे जिलाध्यक्ष और मैं यहां पर हूं। हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है। हमारी सरकार है। 15 लड़के सोसाइटी में कैसे आए? इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती है।'
सोसाइटी वाले बोले- लाठी-डंडे लेकर आए थे उपद्रवी
ओमेक्स सोसाइटी में रविवार रात करीब 3 घंटे तक सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सांसद, विधायक और DM समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने कहा कि जो युवक सोसाइटी में घुसे, वो त्यागी के गुंडे हैं। उसी के कहने पर आए थे। उपद्रवी युवकों ने सोसाइटी के लोगों पर पथराव भी किया। बच्चों का एक वीडियो आया था। इसमें बच्चे रो रहे थे। 6 युवकों को पकड़ लिया गया है।
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि युवकों के हाथों में लाठी-डंडे थे। उन लोगों ने श्रीकांत त्यागी का पता पूछा था। इसके बाद उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हिरासत में लिए गए युवकों का कहना है कि वो सभी त्यागी समाज से हैं। त्यागी संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कोई भी बवाल नहीं किया।
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, FIR दर्ज
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी और मैनेजर समेत 4 करीबी लोग हिरासत में