नोएडा/गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश नोएडा के नोएडा की पॉश ग्रैंड मैक्समैक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है| इसी बीच रविवार शाम रात 8 बजे नोएडा सेक्टर-93 के ग्रैंड मैक्समैक्स सोसाइटी के अंदर 15-20 से लोग उपद्रवी घुस आए| उन्होंने जमकर बवाल काटा| इस घटना के बाद ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल पिछले दो दिनों से सुर्खियों में छाई नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में आज रविवार को एक बार फिर बबाल हो गया, जब महिला से अभद्रता करने वाले आरोपी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी ने सोसायटी में कुछ गुंडे भेजकर वहां महिला और अन्य लोगों डराने प्रयास किया।
गुंडे महिला का पता पूछ रहे थे जिससे की स्थानीय लोगों ने विरोध किया| श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने आज ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में जमकर उपद्रव मचाया| ओमेक्स सोसायटी में घुसकर सबको धमकाने वाले श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी के गुंडों को सोसायटी के लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी| मौके पर पहुंची पुलिस और श्रीकांत त्यागी के समर्थकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली| फिलहाल पुलिस ने 7 लोगों को कर लिया है। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि, 'ये सभी लोग श्रीकांत त्यागी के बाउंसर हैं'|
खबरों के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी के 15-20 समर्थक रविवार को पीड़ित महिला की तलाश में ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी पहुंचे| इसके बाद स्थानीय लोगों ने सूचना नोएडा पुलिस को दी| इस घटना से सोसाइटी के लोग काफी आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए| आरोपियों को लेकर काफी देर तक स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच बहस भी हुई| इसके बाद पुलिस आरोपियों को वहां से ले गई| स्थानीय थाना अध्यक्ष को भी सस्पेंड कर दिया गया है | हालांकि आरोपी श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है
मामले को तूल पकड़ता देख मौके पर पहुंचे स्थानीय सांसद महेश शर्मा की पुलिस से तीखी झड़प हुई। सांसद महेश शर्मा ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी को तुरंत सस्पेंड किया जायेगा। इस सारे घटना की शिकायत मैं सीएम योगी से करूंगा। उन्होंने नोएडा पुलिस को नाकाबिल बताया है।
7 गिरफ्तार, थाना अध्यक्ष सस्पेंड
नोएडा पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा,''ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में जो लोग घुसे थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, 7 लोग गिरफ्तार हुए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने पर पता चला कि इसमें थाना अध्यक्ष की लापरवाही पाई गई जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है, आगे की जांच जारी है|
सोसायटी के बाहर दोनों तरफ लगे बैरिकेड्स
आलोक सिंह ने कहा,'हमने परिवार को सुरक्षा दी हुई है और सोसायटी के बाहर हमने दोनों तरफ बैरिकेड लगा दी है और हम यहां आने वाले सभी लोगों की जांच कर रहे हैं। साथ ही हम श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर रहें,उनकी अवैध संपत्ति को हमने जब्त किया है|
घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी: नोएडा के BJP विधायक
आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थकों के पीड़िता के सोसायटी पहुंचने पर नोएडा के BJP विधायक पंकज सिंह ने कहा,;यहां परिवार को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है और यहां सोसायटी में भी चौकाशी बढ़ा दी गई है, पुलिस प्रशासन भी यहां रहेंगे। जिन्होंने इस घटना को किया उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी|
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने ओमैक्स सोसायटी में घुसकर की गुंडागर्दी
स्थानीय लोगों और सोसायटी के लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी द्वारा 15 गुंडे भेजे गए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस के अधिकारीयों ने उन्हें भागने में मदद की है। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। मौके पर उमड़े आक्रोशित लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जबकि पुलिस का कहना है कि सोसायटी में घुसे लोगों में से छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।अन्य लोगों की भी शिनाख्त और तलाश जारी है।
पता करिए 15 लड़के कैसे सोसाइटी में घुसे?': BJP सांसद महेश शर्मा
BJP सांसद महेश शर्मा ने कहा,''हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है ये कहते हुए यहां हमारी सरकार है, पता करिए 15 लड़के कैसे सोसाइटी में घुसे?' सांसद महेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज जो कुछ हुआ उसके लिए मैं शर्मिंदा हूँ। आगे उन्होंने कहा कि जिन पुलिस वालों ने मामले में ढील बर्ती है, उनके खिलाफ एक्शन होगा। मैं सीएम योगी और गृह मंत्रालय से इस बारे में शिकायत करूंगा। मैं जनता की इस लड़ाई में, उनके साथ हूं।
VIDEO: भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, FIR दर्ज
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी और मैनेजर समेत 4 करीबी लोग हिरासत में