मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

महिला से मारपीट-दुर्व्यवहार मामले में 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज

नोएडा/गौतमबुद्धनगर: Shrikant Tyagi woman Abuse-Assault case: गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा की ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला से मारपीट-दुर्व्यवहार मामले में श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज हु…

महिला से मारपीट-दुर्व्यवहार मामले में 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज
महिला से मारपीट-दुर्व्यवहार मामले में 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज | फ़ोटो: TVL News

नोएडा/गौतमबुद्धनगर: Shrikant Tyagi woman Abuse-Assault case:  गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा की ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला से मारपीट-दुर्व्यवहार मामले में श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज हुई। 16 अगस्त को धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की सुपुर्दगी) के तहत एक अन्य मामले में सुनवाई होगी। 



महिला से मारपीट और गाली-गलौज के मामले (Woman Assault & Abuse Case) में सूरजपुर कोर्ट ने 09 अगस्त, 2022 को श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। वही, गिरफ्तार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने इस घटना को अपने खिलाफ एक राजनीतिक साजिश करार दिया था|



09 अगस्त, 2022 को अदालत से जाते समय श्रीकांत त्यागी ने कहा था,"मैं घटना पर खेद व्यक्त करता हूं (नोएडा में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार पर)। वे मेरी बहन की तरह हैं| घटना राजनीतिक है और मुझे राजनीतिक रूप से नीचा दिखाने के लिए की गई थी",



हमारी गाड़ी, पेड़, घर, सब कुछ अचानक हो गया अवैध: अनु त्यागी

10 अगस्त, 2022 को श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने कहा था,''जो हुआ वह गलत था, उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी। विषय यह था कि उसने एक महिला का अपमान किया। इसे ऐसे ही हैंडल करना चाहिए था। लेकिन अब सब कुछ घसीटा जा रहा है। हमारी गाड़ी, पेड़, घर, सब कुछ अचानक हो गया अवैध|



त्यागी ने कहा,'''हम सिर्फ पेड़ लगा रहे थे। मेरे पति को उकसाया गया था। उन्होंने सॉरी कहा होगा और माफी मांग ली होगी। मैं, मेरे बच्चों के साथ हमारे आस-पास के सभी लोग बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं|



“मेरे पति भाजपा के सदस्य थे”: श्रीकांत की पत्नी अनु 

गिरफ्तार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बुधवार को कहा कि उनके पति भगवा पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सांसद महेश शर्मा के इशारे पर उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है|  अनु त्यागी ने कहा, “मेरे पति भाजपा के सदस्य थे। ये सारा ड्रामा महेश शर्मा के कहने पर खेला जा रहा है. उन्होंने पुलिस कमिश्नर के साथ बदसलूकी की। इसलिए वे [पुलिस] हमारे साथ ऐसा व्यवहार कर रहे थे।”



 अनु ने कहा, ““मेरे पति ने पहले दिन आत्मसमर्पण कर दिया होता। लेकिन हम केवल एक वकील की प्रतीक्षा कर रहे थे ताकि हम उचित कानूनी सहारा ले सकें। अगर मुझे पुलिस थाने में हिरासत में नहीं लिया गया होता, तो मेरे पति ने अगले ही दिन आत्मसमर्पण कर दिया होता क्योंकि मैं एक वकील की मदद ले सकती थी और कानूनी मदद मांग सकती थी, ” उसने यह भी कहा कि श्रीकांत त्यागी ने आत्मसमर्पण किया है| वह किसी छापेमारी में नहीं पकड़ा गया है




भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।