नोएडा: नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत इरोज संपूर्णम सोसायटी के बंद फ्लैट में 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। फ्लैट से बदबू आने पर सोसायटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी है| मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ज्यादा शराब पीने से मौत होने की आशंका है। कमरे में भारी मात्रा में शराब की बोतलें मिलीं है। मृतक युवक का लीवर का इलाज भी चल रहा था। मृतक की पहचान प्रांजल पाण्डे के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक शव 5 से 6 दिन पुरान लगा रहा है। मृतक प्रांजल के भाई साराश पाण्डे के मुताबिक, प्रांजल शराब बहुत पीता था। जिससे उनके लिवर में प्रॉब्लम हो गई थी। इलाज चल रहा था। ADCP (सेंट्रल नोएडा) विशाल पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु अत्यधिक शराब सेवन और लीवर की बीमारी से होना प्रतीत होती है।
सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि ,एरोस संपूर्णम सोसायटी के फ्लैट से बदबू आने की खबर मिली थी। पुलिस, FSL और मृतक का भाई मौके पर पहुंचे जहां हमें मृत अवस्था में एक लड़का मिला। हमें वहां से शराब की बोतलें भी मिलीं थीं। मृतक के लीवर का इलाज भी चल रहा था। मामले में कार्रवाई जारी है|