हरियाणा : नूपुर शर्मा की जीभ काटने पर 2 करोड़ इनाम देने की घोषणा करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नूंह: हरियाणा के नूंह से पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा की जीभ काटने पर 2 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा करने के आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। SP नूंह वरुण सिंगला ने बताया,'' एक वीडियो वायरल हु…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
हरियाणा : नूपुर शर्मा की जीभ काटने पर 2 करोड़ इनाम देने की घोषणा करने वाला आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
नूंह: हरियाणा के नूंह से पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा की जीभ काटने पर 2 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा करने के आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। SP नूंह वरुण सिंगला ने बताया,'' एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा की जीभ काटने का इनाम घोषित किया गया था, जिसके बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान इरशाद के रूप में हुई है। हम मामले में आगे की जांच कर रहे हैं|
रोहतक में राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,'' सरकार कार्रवाई कर रही है। मेवात में जिसने नूपुर शर्मा की जीभ काट कर लाने पर 2 करोड़ रुपए देने की बात कही थी, उसको हमने गिरफ़्तार कर लिया है। हम किसी को भी देश की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दे सकते|
नूपुर शर्मा की जीभ काटने पर इनाम की घोषणा वाले मामले पर गुरुवार को अनिल विज ने कहा था, 'हम इस पर सख्त कार्रवाई करवाएंगे। जो देश की शांति बिगाड़ना चाहते हैं उनको देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उनकी वजह से हम देश का माहौल नहीं खराब होने देंगे। जो सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी हम करेंगे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।