मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ब्राजील के राजदूत की अनूठी पहल पर 'केरिओका बीन्स' से बनी अनोखी मिठाई ने रचा इतिहास

ब्राजील और भारत के 75 वर्षों के गौरवशाली सहयोग को और मजबूत करते हुए, छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के प्रगतिशील किसान डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने एक बार फिर अपनी अद्वितीय सोच और नवाचार से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भ…

ब्राजील के राजदूत की अनूठी पहल पर 'केरिओका बीन्स' से बनी अनोखी मिठाई ने रचा इतिहास
ब्राजील के राजदूत की अनूठी पहल पर 'केरिओका बीन्स' से बनी अनोखी मिठाई ने रचा इतिहास | फ़ोटो: TVL News

ब्राजील और भारत के 75 वर्षों के गौरवशाली सहयोग को और मजबूत करते हुए, छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के प्रगतिशील किसान डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने एक बार फिर अपनी अद्वितीय सोच और नवाचार से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया। अखिल भारतीय किसान महासंघ (आईफा) के अध्यक्ष और एमएफओआई पुरस्कार विजेता डॉ. त्रिपाठी के नेतृत्व में भारतीय दल इन दिनों ब्राजील के कृषि अध्ययन भ्रमण पर है।



ब्राजील के ब्रासीलिया स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत श्री सुरेश रेड्डी के विशेष आमंत्रण पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारतीय कृषि दल का आत्मीय स्वागत किया गया 


राजदूत सुरेश रेड्डी जी की पहल से इस अवसर पर एक ऐसा अनूठा प्रयोग प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर , चखकर सभी चकित रह गए— *ब्राजील की प्रसिद्ध 'केरिओका बीन्स' से बनी प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक और स्वादिष्ट मिठाई। यह प्रयोग विश्व में पहली बार हुआ और इसे सभी ने खूब सराहा।



 राजदूत सुरेश रेड्डी जी की पहल से इस अवसर पर एक ऐसा अनूठा प्रयोग प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर , चखकर सभी चकित रह गए— *ब्राजील की प्रसिद्ध 'केरिओका बीन्स' से बनी प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक और स्वादिष्ट मिठाई। यह प्रयोग विश्व में पहली बार हुआ और इसे सभी ने खूब सराहा।



भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर सार्थक चर्चा:-
इस कार्यक्रम के दौरान राजदूत श्री सुरेश रेड्डी और डॉ. राजाराम त्रिपाठी के बीच भारत और ब्राजील के किसानों के सामने मौजूद चुनौतियों और सहयोग की अपार संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। डॉ. त्रिपाठी ने कोंडागांव के 'मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म' के नवाचारों और संघर्ष यात्रा की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह भारत का पहला सर्टिफाइड ऑर्गेनिक हर्बल फार्म है, जहां हजारों आदिवासी परिवार जुड़े हैं और जैविक खेती से लाभान्वित हो रहे हैं।



क्लाइमेट चेंज और समाधान पर फोकस:-
बैठक में जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों के सामने आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर भी गहन विमर्श हुआ। डॉ. त्रिपाठी ने तीन दशकों के शोध से तैयार जलवायु-अनुकूल सफल कृषि पद्धतियों पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे संवाद और साझेदारियां किसानों की उन्नति में अहम भूमिका निभाएंगी। 



उन्होंने अपनी उच्च लाभदायक बहुस्तरीय खेती तथा परंपरागत पाली हाउस की लागत 20 लाख रुपए प्रति एकड़ की तुलना में मात्र 2 लाख रुपए में तैयार होने वाले टिकाऊ नेचुरल-ग्रीनहाउस के सफल मॉडल के बारे में भी जानकारी प्रदान की।


स्वागत सत्कार तथा मीटिंग के कार्यक्रम के बाद राजदूत श्री सुरेश रेड्डी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहा रेड्डी ने भारतीय दल के सम्मान में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया, जहां भारतीय व्यंजनों के स्वाद का आनंद लिया गया। साथ ही, केरिओका बीन्स से बनी मिठाई ने सबका ध्यान आकर्षित किया, जिससे इस फसल की उपयोगिता और किसानों के मुनाफे की संभावनाएं और भी बढ़ गई हैं।



विशेष निमंत्रण: मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म की यात्रा:-
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने राजदूत महोदय को सपरिवार कोंडागांव स्थित 'मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म' आने का निमंत्रण दिया, जिसे सहर्ष स्वीकार कर लिया गया।


भारतीय दल का ब्राजील भ्रमण:-
इस कृषि अध्ययन यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर, संदीप दास, मनीष गुप्ता, पुरस्कार विजेता महिला कृषि उद्यमी रत्नम्मा सहित 'मिलेनियम फार्मर्स' के  'देश के सबसे समृद्ध किसान अवार्ड-2023 से पुरस्कृत  डॉ. राजाराम त्रिपाठी शामिल हैं। यह भ्रमण अपेक्स ब्राज़ील और मापा ब्राजील सरकार के तत्वावधान में आयोजित कियागया है।


 जिसके अंतर्गत 10 दिनों में इस दल को पूरे ब्राजील के कृषि क्षेत्र के विभिन्न उद्यमों, फार्मस, कोआपरेटिव, द संस्कृत इकाइओं तथा रिसर्च संस्थानों का भ्रमण कराया जा रहा है। इस यात्रा को संपन्न कराने के लिए विशेष प्रयास हेतु कृषि जागरण की पूरी टीम को तथा विशेष रूप से श्री एम सी डोमिनिक श्रीमती साईनी को तथा ममता जैन को ध्रुविका सोढ़ी को विशेष धन्यवाद दिया है।


 अपेक्स ब्राज़ील के अनिरुद्ध शर्मा, एंजेलो मारिसिओ ,एड्रिआना, पॉउला सोआरेस, डेब्रा फेइटोसा,, डार्ला कालीगारो,फिलिपे आदि अधिकारियों का इस ऐतिहासिक ब्राज़ील कृषि-भ्रमण कार्यक्रम को सर्वविध सफल बनाने में विशेष योगदान रहा है।*


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।