मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

नवविवाहित महिला की हत्या: बहू के साथ अश्लील हरकतें करता था ससुर, विरोध किया तो पति ने सिर में दाग दी गोली; 7 फरवरी को हुई थी शादी

परवल: हरियाणा के परवल में नवविवाहिता की शादी को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई| परवल में अलीगढ़ रोड स्थित किठवाडी कॉलोनी में नवविवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर द…

नवविवाहित महिला की हत्या: बहू के साथ अश्लील हरकतें करता था ससुर, विरोध किया तो पति ने सिर में दाग दी गोली; 7 फरवरी को हुई थी शादी
नवविवाहित महिला की हत्या: बहू के साथ अश्लील हरकतें करता था ससुर, विरोध किया तो पति ने सिर में दाग दी गोली; 7 फरवरी को हुई थी शादी | फ़ोटो: TVL News

परवल: हरियाणा के परवल में नवविवाहिता की शादी को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई| परवल में अलीगढ़ रोड स्थित किठवाडी कॉलोनी में नवविवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति ग्रीटिंग नौहवार, ससुर मोहनसिंह व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाहिता का ससुर उस पर गंदी नजर रखते हुए अश्लील हरकतें करता था। विवाहिता के विरोध करने पर ससुरालवालों ने उसकी शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



वारदात को अंजाम देते समय महिला के पति के हाथ में गोली लगी, जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 



चांदहट के SHO रामचंद्र जाखड़ ने बताया, "फरवरी महीने में ही दोनों की शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच में अनबन होती रहती थी। एक दिन पति ने अपनी पत्नी को गोली मारी दी, जिससे पत्नी की मृत्यु हो गई।"इसके बाद पति ने अपने हाथ में गोली मारकर खुद को घायल कर दिया। घायल पति को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृत महिला के पिता ने FIR दर्ज़ कराई है। पति, ससुर और अन्य परिज़नों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ की गई है|



पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव चौकडा निवासी डूंगर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करीब एक माह पहले 7 फरवरी 2022 को उन्होंने अपनी 19 वर्षीय बेटी रजनी की शादी मथुरा जिला के नौहझील थाना अंतर्गत गांव सीगोनी निवासी ग्रीटिंग नौहवार के साथ की थी| ग्रीटिंग फिलहाल अपने परिवार के साथ परवल में अलीगढ़ रोड़ स्थित किठवाडी कॉलोनी में रहता है|



शादी के बाद से ही रजनी का ससुर मोहन सिंह उस पर गंदी नजर रखने लगा| बार-बार रजनी पर पैर दबवाने के बहाने अश्लील हरकत करता था| रजनी ने इसकी शिकायत अपने पति व सास से की परंतु उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया और उल्टा उसे ही चुप रहने के लिए कहा| रजनी बार-बार मायके जाने के लिए कहती परंतु उसे मायके नहीं जाने दिया गया|



शुक्रवार 4 मार्च को देर रात रजनी के पति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी| जब वे पलवल पहुंचे तो उन्हें रजनी का शव जिला नागरिक अस्पताल में मिला| परिजनों की शिकायत पर नवविवाहिता के पति, सास व ससुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है|  महिला के पति का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है जहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है| जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।