पणजी: गोवा पुलिस की क्राइम विभाग ने पणजी के पास सांगोल्डा गांव में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक टीवी एक्ट्रेस समेत 3 महिलाओं को मुंबई से छुड़ाया है। मामले मे हैदराबाद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गोवा पुलिस की अपराध शाखा के मुताबिक, टीवी अभिनेत्री और एक अन्य महिला मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं। तीसरी महिला हैदराबाद की है।
पुलिस ने कहा कि कि अपराध शाखा को हाफिज सैयद बिलाल नामक व्यक्ति के वेश्यावृत्ति की गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली थी और इससे मिली जानकारी के आधार पर इस सेक्स रैकेट के खुलासे के लिए जाल बुना गया था।
50 हजार में तय हुआ था सौदा
गोपनीय सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने जाल बिछाया और संगोल्डा के एक होटल में हैदराबाद के व्यक्ति से 50 हजार रुपये में सौदा किया। इसके बाद दलाल ने जैसे ही तीन महिलाओं को पेश किया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। क्राइम ब्रांच ने बताया है कि टीवी अभिनेत्री समेत दो महिलाएं मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं जबकि एक महिला हैदराबाद की है।
अपराध शाखा ने बताया कि 26 वर्षीय इस शख्स को 17 मार्च को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह तीन अन्य महिलाओं के साथ यहां पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 30 से 37 वर्ष के बीच है। इस मामले में पुलिस अभी भी जांच कर रही है और सेक्स रैकेट से जुड़े कई अहम नामों का खुलासा हो सकता है।