पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से बड़ी घोषणा की है| मुख्यमंत्री ने राज्य में 10 लाख और लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया है| मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे|
बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा,"किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान 60 रु. प्रति लीटर से बढ़ाकर 75 रु. प्रति लीटर दिया जा रहा है। डीजल अनुदान के लिए लगभग 1 लाख 2 हजार आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 48,506 आवेदनों का सत्यापन हो गया है, 11,243 किसानों को डीजल अनुदान दिया जा चुका है|
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के ऐलान को ऐतिहासिक बताया है| तेजस्वी यादव ने कहा,''गांधी मैदान से बेरोजगारों एवं युवाओं की अपेक्षाओं और सपनों के अनुरूप बिहार में 10 लाख नौकरियाँ एवं अन्य 10 लाख नौकरियों की व्यवस्था करने की ऐतिहासिक घोषणा पर आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का कोटि-कोटि धन्यवाद। हम और आप ले चलेंगे बिहार को विकास और प्रगति के पथ है शपथ!
उन्होंने ट्वीट किया है, "अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गाँधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान:- 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी।
जज़्बा है बिहारी
जुनून है बिहार
उत्तम बिहार का सपना करना है साकार