मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा ने 'हनुमान' के घर में ही आग लगा दी: चिराग का बंगला खाली कराने पर तेजस्वी

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान को सरकारी बंगले से बेदखल करने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसा। आरजेडी नेता ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास…

भाजपा ने 'हनुमान' के घर में ही आग लगा दी: चिराग का बंगला खाली कराने पर तेजस्वी
भाजपा ने 'हनुमान' के घर में ही आग लगा दी: चिराग का बंगला खाली कराने पर तेजस्वी | फ़ोटो: TVL News

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान को सरकारी बंगले से बेदखल करने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसा। आरजेडी नेता ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही खड़े रहे, लेकिन उनके घर में ही आग लगा दी गई। 



RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा,''चिराग जी ने कहा था कि वह हनुमान हैं। उनका चुनाव चिन्ह जो असली घर था वह भाजपा ने उनसे छीन लिया और पार्टी को दो हिस्सों में बंटवा दिया और हनुमान के घर में ही आग लगा दी गई। चिराग जी और पासवान जी (राम विलास पासवान) वह हमेशा भाजपा की तरफ खड़े रहे| 



तेजस्वी यादव ने कहा,''ताउम्र वंचितों के हितैषी और पैरोकार रहे स्व० श्री रामविलास पासवान जी का दिल्ली आवास खाली कराने गयी केंद्र सरकार की टीम ने भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति व पद्म भूषण पासवान जी की तस्वीर को अपमानजनक तरीके से सड़क पर फेंक संविधान व दलित वर्ग का अपमान करने का कुकृत्य किया है।



लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष औऱ सांसद चिराग पासवान को दिल्ली के 12 जनपथ स्थित बंगले को आज खाली करना प़ड़ा| केंद्र सरकार ने उन्हें पिछले साल ही ये बंगला खाली करने का नोटिस दिया था|  31 मार्च 2022 को | केंद्र सरकार का दस्ता उनसे जबरन बंगला खाली कराने पहुंच गया| इसके बाद चिराग पासवान ने घऱ खाली कर दिया है|



दिल्ली हाई कोर्ट ने लोकसभा सांसद चिराग पासवान को उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान को आवंटित बंगले से बेदखल करने के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने चिराग की मां रीना पासवान की दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि वह इस स्तर पर उस प्रक्रिया को नहीं रोकेंगे, जो पहले ही शुरू हो चुकी है।




केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा सांसद को जनपथ बंगले से बेदखल करने के लिए एक टीम भेजी थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद यह बंगला लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का आधिकारिक पता बन गया है, जो चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच मतभेद के चलते दो गुटों में बंट गई है। इस बंगले का इस्तेमाल नियमित रूप से पार्टी की संगठनात्मक बैठकों और अन्य संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जा रहा था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।