मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नीतीश कैबिनेट ने दी 'आत्मनिर्भर बिहार' के सात निश्चय-2 और अन्य कार्यक्रमों को लागू करने की मंजूरी

पटना :बिहार में सुशासन के कार्यक्रम, 2020-2025 के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 और अन्य कार्यक्रमों को लागू करने के लिए नितीश मंत्रिमंडल ने अपनी स्वीकृति दी| सरकार ने कहा,राज्य के सभी ITI…

नीतीश कैबिनेट ने दी 'आत्मनिर्भर बिहार' के सात निश्चय-2 और अन्य कार्यक्रमों को लागू करने की मंजूरी
नीतीश कैबिनेट ने दी 'आत्मनिर्भर बिहार' के सात निश्चय-2 और अन्य कार्यक्रमों को लागू करने की मंजूरी | फ़ोटो: TVL News

पटना :बिहार में सुशासन के कार्यक्रम, 2020-2025 के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 और अन्य कार्यक्रमों को लागू करने के लिए नितीश मंत्रिमंडल ने अपनी स्वीकृति दी| 



सरकार ने कहा,राज्य के सभी ITI और पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों को वर्तमान इंडस्ट्री की मांग के अनुसार सोलर, ड्रोन तकनीक, ऑप्टिकल फाइबर एवं नेटवर्किंग आदि में ट्रेनिंग दी जाएगी|



बिहार सरकार ने कहा,''ऐसे युवा जो ITI और पॉलिटेक्निक में नहीं पढ़ रहे हैं और नए कौशल का प्रशिक्षण पाना चाहते हैं उनके लिए एक ज़िले में कम से कम एक मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा। जहां उन्हें ब्यूटी एंड वेलनेस, AC, रेफरिजरेटर, सोलर पैनल मैकेनिक जैसे क्षेत्रों में ट्रेन किया जाएगा|



इसके आलावा,''नीतीश सरकार ने कहा,'दलहन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों से MSP पर दलहन खरीद की व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा| सरकार ने कहा,''कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद कोरोना से बचाव के लिए पूरे राज्य में मुफ्त टीकाकरण करवाया जाएगा|




बिहार कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी ने कहा,आत्मनिर्भर बिहार और सात निश्चय 2 को बिहार कैबिनेट ने आज अप्रूव किया है। आने वाले 5 वर्षों में किस तरह से इस प्रदेश के नौजवानों को 20 लाख नौकरी मिले उसके लिए दिशानिर्देश देने का काम माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमने किया|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।