Bihar Politics: LJP (रामविलास) नेता चिराग पासवान ने कहा कि,''आज के बाद मुख्यमंत्री जी की विश्वसनीयता शून्य है। जिस जंगल राज का विकल्प बनकर आए थे उसी के साथ सरकार बना ली। लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर शपथ लिया कि मिट्टी में मिल जाऊंगा पर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा उसी भाजपा के साथ 2017 में ये चले गए|
चिराग पासवान ने कहा कि,''कैसे कोई ऐसे मुख्यमंत्री पर विश्वास रखेगा जो खुद अपने शब्दों पर नहीं टिकते। इसलिए मैं चाहता हूं कि बिहार को चुनाव में जाना चाहिए। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। ये जोड़ तोड़ की सरकार बनाना सही नहीं है, आपकी कोई नीति, विचारधारा, सिद्धांत है कि नहीं?|
बिहार में 5 साल बाद फिर से नीतीश कुमार की पार्टी JDU (जनता दल यूनाइटेड) और BJP (भारतीय जनता पार्टी) के बीच गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार के आवास पर हुई JDU के सांसदों और विधायकों की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। JDU की मीटिंग में नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा हमेशा हमें कमजोर करने की कोशिश की। भाजपा ने मुझे अपमानित किया। 2013 से लेकर अब तक भाजपा ने सिर्फ धोखा ही दिया।
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया। जद(यू) नेता नीतीश कुमार ने कहा कि सभी सांसद और विधायक आम सहमति पर हैं कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए।