पटना: तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गलवान घाटी में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के परिवारों और हाल ही में एक आग दुर्घटना में मारे गए 12 बिहार श्रमिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की। चंद्रशेखर राव गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और मार्च 2022 में तेलंगाना में आग लगने से मारे गए बिहार के 12 प्रवासी मजदूरों के परिवारों को भी 5-5 लाख रुपये चेक सौंपा|
बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा,''गलवान घाटी में लगभग 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे ये घटना 15 जून 2020 को घटी थी। राज्य सरकार ने तय कर लिया था कि शहीदों के परिवार को 11-11 लाख रु.का अनुग्रह योगदान देंगे और इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से शहीदों के परिवार को 25-25 लाख अनुग्रह योगदान दिया गया|
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया,''आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं आज तेलंगाना के CM श्री के. चंद्रशेखर राव जी के साथ बिहार सरकार और तेलंगाना सरकार के साँझा कार्यक्रम में गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के वीर सपूतों और हैदराबाद दुर्घटना में शहीद बिहार के वीर श्रमिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी यादव ने कहा,'बिहार सरकार के अलावा तेलंगाना सरकार ने शहीद जवानों के परिवारों को 10- 10 लाख रुपए एवं वीर श्रमिकों के परिजनों को 5- 5 लाख रुपए की अनुदान राशि की मदद के साथ उन्हें सम्मानित किया। लॉकडाउन के दौरान तेलंगाना के सीएम ने श्रमवीरों बिहार वापस लौटने में मदद की थी, जो की काफी सराहनीय है|
बता दे कि ,'तेलंगाना में हैदराबाद के बोइगुड़ा इलाके में 23 मार्च 2022 में एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई थी| इस अग्निकांड में बिहार के 12 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी| तेलंगाना के सीएम केसी राव ने बिहार के श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया था| उन्होंने परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी और मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों को वापस (बिहार) लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था|