पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है| नीतीश कुमार ने कहा,'' हैं कि सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण हाल के दिनों में राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ |
गौरतलब है कि, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल, झारखंड के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की।
सहारनपुर, अंबेडकर नगर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के जिलों में हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। बंगाल, झारखंड में भी हिंसक झड़प हुई। झारखंड पुलिस ने बताया,,''प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 11 पुलिस कर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। फोर्स तैनात है।
निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के विवादित बयान के खिलाफ लोगों ने बंगाल में हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर दासनगर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन और पुलिस बूथ में आग लगाई। हावड़ा ज़िले में 13 जून सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। आज के विरोध और मौजूदा हालात को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।