पटना: गृह मंत्री अमित शाह के बयान 'कोविड काल के बाद CAA लागू किया जाएगा' पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि,''कोई पॉलिसी की बात होगी तो उसे अलग से देखेंगे| 'नीतीश कुमार ने कहा कि,'''अभी कोविड फिर से बढ़ रहा है, हमारी ज्यादा चिंता कोविड से लोगों की रक्षा करने की है। कोई पॉलिसी की बात होगी तो उसे अलग से देखेंगे, अभी बाकी चीजों को हमने देखा नहीं है|
दरअसल,'' कल यानी गुरुवार को बंगाल के सिलीगुड़ी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि,'' कोराना महामारी खत्म होने के बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किया जाएगा|
अमित शाह ने कहा था कि,'टीएमसी (TMC) सीएए के बारे में अफवाहें फैला रही है कि इसे जमीन पर लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि हम सीएए को जमीन पर लागू करेंगे, जैसे ही कोविड की लहर समाप्त होगी.
अमित शाह ने कहा था कि,''ममता दीदी घुसपैठ चाहती हैं... बंगाल में जो शरणार्थी आए हैं उनको नागरिकता ना मिले। तृणमूल वाले कान खोलकर सुन लो, CAA वास्तविकता था, वास्तविकता है और वास्तविकता रहने वाला है।"