मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बेइज्जत करने की साजिश रची गई: बंगले को खाली करवाने पर बोले चिराग

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान द्वारा 12 जनपथ बंगले को खाली कराने वाला मामला पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रहा है| लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चि…

बेइज्जत करने की साजिश रची गई: बंगले को खाली करवाने पर बोले चिराग
बेइज्जत करने की साजिश रची गई: बंगले को खाली करवाने पर बोले चिराग | फ़ोटो: TVL News

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान द्वारा 12 जनपथ बंगले को खाली कराने वाला मामला पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रहा है| लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को 12 जनपद पर आवंटित बंगले को खाली करवाने पर बड़ा बयान दिया।  बंगला खाली करने पर चिरगा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा| उन्होंने कहा,''हम घर खाली करने के लिए तैयार थे| उसके बावजूद इस तरह से बेइज्जत करने की साजिश रची गई|



12 जनपद पर आवंटित बंगले को खाली करवाने पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा,'जिस तरीके से ये घर हमसे छीना गया। हम घर खाली करने के लिए तैयार थे, उसके बावजूद इस तरह से बेइज्जत करने की साजिश क्यों रची गई|



लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा,'''मैं चिराग हूं और चिराग का अपना कोई ठिकाना नहीं होता, परन्तु चिराग जहां जाता है वहां रोशनी फैलाता है... मुझे अगर बंगले का लालच होता, मंत्रालय मेरे लिए लक्ष्य होता तो जो रास्ता मैंने चुना वो मैं नहीं चुनता|



वहीं, मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि अपने ‘हनुमान’ के घर में ही उन्होंने आग लगा दी। तेजस्वी ने कहा, राम विलास पासवान भाजपा के साथ आखिरी वक्त तक खड़े रहे। भाजपा को समर्थन करने का यह परिणाम है। इन्होंने पहले पार्टी तोड़ी और फिर नेताओं को अलग कर दिया।



गौर हो कि नोटिस के महीनों बाद लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को 12 जनपथ बंगला खाली कर दिया जो उनके स्वर्गीय पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को आवंटित किया गया था। केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा सांसद को जनपथ बंगले से बेदखल करने के लिए एक टीम भेजी थी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।