पटना: बेतिया गैंगरेप पर बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा,'' “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा”| दरअसल पश्चिम चंपारण ज़िले के बेतिया में 3-4 लोगों ने बस में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया| मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है| बस को भी सीज कर लिया गया है|
बेतिया गैंगरेप पर बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा,''जिसने भी गलत काम किया है उसको बख्शा नहीं जाएगा। वहां पर प्रशासन काम कर रहा है|
गौरतलब है कि,'पश्चिम चंपारण ज़िले के बेतिया में एक नाबालिग लड़की को नशीली दवा खिलाकर बस के ड्राइवर-कंडक्टर और खलासी ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। जब वह बेहोश हो गई तो तीनों बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस से बेहोशी की हालत में लड़की को बरामद किया है|
इसके बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए। होश में आने के बाद लड़की ने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे बस में ही नशा देकर बस के ड्राइवर, खलासी तथा अन्य लोगों ने गलत काम किया है।
बेतिया के SDPO मुकुल पांडे ने बताया,''पश्चिम चंपारण ज़िले के बेतिया में एक बस में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का 3 लोगों पर आरोप लगाया गया है। युवती बेहोश की स्थिति में बस में मिली। बस को सीज कर लिया गया है। बस के ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है|