मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया वीआरएस, संजीव कुमार सिंघल को मिला जिम्मा

पटना: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने वीआरएस ले लिया है। DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले लिया| बिहार के राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडे…

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया वीआरएस, संजीव कुमार सिंघल को मिला जिम्मा
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया वीआरएस, संजीव कुमार सिंघल को मिला जिम्मा | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने वीआरएस ले लिया है। DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले लिया| बिहार के राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडे के वीआरएस के लिए अनुरोध को मंजूरी दे दी है|



उनकी जगह सिविल डिफेंस एंड फायर सर्विसेज के डीजी संजीव कुमार सिंघल को अगले आदेश तक बिहार डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दे दिया  गया है|गुप्तेश्वर पांडेय के कार्यकाल पूरा होने से पहले रिटायरमेंट (वीआरएस) लेने को लेकर अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थीं।




1987 बैच के आईपीएस ऑफिसर गुप्तेश्वर पांडेय को जनवरी 2019 में बिहार का डीजीपी बनाया गया। बतौर डीजीपी उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2021 तक था। हालांकि, उन्होंने मंगलवार को कार्यकाल पूरा होने से पहले रिटायरमेंट का फैसला लिया। जिसे प्रदेश सरकार ने मंजूर कर लिया। उनके VRS के बाद चर्चा इस बात की भी है कि गुप्तेश्वर पांडेय विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। माना जा रहा कि वो एनडीए की ओर से उम्मीदवार हो सकते हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।