मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आयकर, CBI और ED से नहीं डरते: BJP पर बरसी JDU

पटना: जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा,''नीतीश कुमार 2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन आपने (BJP) उन्हें जबरदस्ती CM बनाया... आरसीपी सिंह भाजपा के एजेंट बनकर जद (…

आयकर, CBI और ED से नहीं डरते: BJP पर बरसी JDU
आयकर, CBI और ED से नहीं डरते: BJP पर बरसी JDU | फ़ोटो: TVL News

पटना:  जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा,''नीतीश कुमार 2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन आपने (BJP) उन्हें जबरदस्ती CM बनाया... आरसीपी सिंह भाजपा के एजेंट बनकर जद (यू) में आए। आपने (BJP) गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। हम आयकर, सीबीआई और ईडी से नहीं डरते| 



बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने के नीतीश कुमार के फैसले को लेकर जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा,"2019 में आपको प्रधानमंत्री बनना था तो कोई गड़बड़ नही हुई, लेकिन 2020 में साजिश शुरू हो गई|



सिंह ने कहा,'नीतीश कुमार जी ने जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया उसको बीजेपी ने अपने साथ मिला लिया, लोजपा में उन लोगों को टिकट दिया गया जो भाजपा के थे, सब चुनाव हारे और फिर भाजपा में वापस आ गए|



 ललन सिंह ने कहा, " नीतीश कुमार CM नहीं बनना चाहते थे लेकिन जबर्दस्ती CM बनाया गया| उसके बाद बीजेपी के छुटभैया नेता उनके खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी करते रहे| हम लोगों ने भी बराबर का हिस्सेदारी दी और सम्‍मान दिया, हम लोगों ने कभी बड़े-छोटे भाई नहीं कहा|



" बीजेपी पर हमला बोलते हुए जेडीयू प्रमुख ने कहा कि 2015 में नीतीश कुमार महागठबंधन में जीते थे 2017 में जब NDA में आ गये जनमत का अपमान नही हुआ था आज जनमत का अपमान हुआ है|



ललन सिंह ने कहा, "जो फैसला लिया है उससे सभी खुश हैं| 2020 में विधानसभा चुनाव हुआ था और हमारे लोगों ने भाजपा को जिताया था और उन लोगों ने हम लोगों को हराया है... ये गठबंधन धर्म नही निभाते हैं, अरुणाचल प्रदेश में 6 विधायकों को तोड़ लिया| ईटानगर में हमने नगर निकाय में बेहतर प्रदर्शन किया|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।