मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

शराब नीति के चलते गरीब लोग संत्रस्त, शराब बनाने में पहले 1 सप्ताह लगता था...अब चोरी से 2 घंटे में यूरिया खाद मिलकर बना देते है..: मांझी

पटना: शराबबंदी पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा,''ये सच्चाई है कि शराब नीति के चलते गरीब लोग संत्रस्त हैं। शराब बनाने में पहले 1 सप्ताह लगता था, अब बेचने के ल…

शराब नीति के चलते गरीब लोग संत्रस्त, शराब बनाने में पहले 1 सप्ताह लगता था...अब चोरी से 2 घंटे में यूरिया खाद मिलकर बना देते है..: मांझी
शराब नीति के चलते गरीब लोग संत्रस्त, शराब बनाने में पहले 1 सप्ताह लगता था...अब चोरी से 2 घंटे में यूरिया खाद मिलकर बना देते है..: मांझी | फ़ोटो: TVL News

पटना: शराबबंदी पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा,''ये सच्चाई है कि शराब नीति के चलते गरीब लोग संत्रस्त हैं।  शराब बनाने में पहले 1 सप्ताह लगता था, अब बेचने के लिए चोरी से 2 घंटे में बना देते हैं। यूरिया खाद आदि को मिलकर शराब बनाते हैं, ये जहर है|



इससे पहले,''एनडीए के घटक दल हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को आतंकवादियों की गहरी साजिश करार दिया है साथ ही इस फिल्म के यूनिट सदस्यों के आतंकी कनेक्शन की जांच कराए जाने की बात कही हैं।



जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर कहा कि “द कश्मीर फाइल्स”आतंकवादियों की एक गहरी साजिश भी हो सकती है, जिसे दिखाकर आतंकी संगठन कश्मीरी ब्राह्मण मे खौफ एवं डर का माहौल बना रहें हैं ताकि डर से कश्मीरी ब्राह्मण पुनः कश्मीर ना जा पाएं। “द कश्मीर फाइल्स”फिल्म यूनिट सदस्यों के आतंकी कनेक्शन की जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही जीतन राम मांझी ने फिल्म के अभिनेता अनुपम खेर को इस ट्वीट को टैग किया है।



 जीतन राम मांझी ने कहा था,''हम उस समाज में जी रहें हैं जहां दशको बाद “कश्मीरी पंडितों”के अत्याचार पर आसूं बहाने वाले लोग मिल जातें हैं पर हर रोज उन्हीं आसूं बहाने वालों के घरों में,आस-पडोस में दलितों/आदिवासियों/महिलाओं के उपर जुल्म होतें हैं और उनसे आह तक नहीं निकलती। ऐसे चरित्र के लोगों को क्या कहें?  

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।