पटना: लंबे समय के बाद बुधवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए इसे 'दंगाइयों की पार्टी' करार दिया। लालू प्रसाद यादव ने कहा , 'मैं अपनी आइडियोलॉजी पर मजबूती से कायम हूं, कई पार्टियों ने भाजपा के साथ समझौता कर घुटने टेक लिए लेकिन ना मैं झुका हूं और ना ही कभी झुकुंगा, भाजपा हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है ...अगर मैं झुक जाता तो मुझे इतने दिन जेल में नही रहना पड़ता| राजद प्रमुख लालू यादव ने यह बात बिहार की राजधानी पटना में आयोजित राजद की राज्य परिषद की बैठक में कही है|
उन्होंने कहा , वह जल्द ही नीतीश कुमार के साथ दिल्ली जाएंगे और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मिलेंगे| लालू यादव ने साथ ही यह भी कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से लौटने के बाद उनसे भी मुलाकात करेंगे|
राजद राज्य परिषद की बैठक में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा,'', 2024 में, हम भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देंगे …लालू यादव ने कहा,''मैं जल्द ही नीतीश कुमार के साथ मिलकर दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात करूंगा। राहुल गांधी की यात्रा के बाद राहुल से भी मुलाकात करूंगा|