मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बिहार विधानसभा में भारी हंगामा: विपक्ष के नेताओं ने सुरक्षाकर्मियों पर लगाया हिंसा का आरोप, RJD विधायक हुए बेहोश, बोले- SP ने मेरी छाती पर पैर रखकर मारा

पटना: बिहार विधानसभा में आज यानी मंगलवार को भारी हंगामा हुआ है। विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने 'बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक बिल' 2021 को लेकर विरोध प्रर्दशन किया। आरोप लगाया कि विधानसभा में मौ…

बिहार विधानसभा में भारी हंगामा: विपक्ष के नेताओं ने सुरक्षाकर्मियों पर लगाया हिंसा का आरोप, RJD विधायक हुए बेहोश, बोले- SP ने मेरी छाती पर पैर रखकर मारा
बिहार विधानसभा में भारी हंगामा: विपक्ष के नेताओं ने सुरक्षाकर्मियों पर लगाया हिंसा का आरोप, RJD विधायक हुए बेहोश, बोले- SP ने मेरी छाती पर पैर रखकर मारा | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार विधानसभा में आज यानी मंगलवार को भारी हंगामा हुआ है। विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने 'बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक बिल' 2021 को लेकर विरोध प्रर्दशन किया।  आरोप लगाया कि विधानसभा में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने विपक्ष के विधायकों के साथ हाथापाई की। विधानसभा के इतिहास में पहली बार इस तरह का बवाल हुआ है |




विपक्ष के नेताओं ने सदन में सुरक्षाकर्मियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ हिंसा की। विधायक सत्येंद्र कुमार ने कहा, "SP ने मेरी छाती पर पैर रखकर मारा।'  मारपीट में राजद विधायक सतीश कुमार दास बेहोश हो गए| आरजेडी विधायक सतीश कुमार को बिहार विधानसभा से स्ट्रेचर पर ले जाया गया। उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि देखो एक निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ आज कैसे व्यवहार किया गया है।




विधानसभा से हाथापाई कर बाहर निकाले जाने पर आरजेडी विधायक बेहोश हो गए और उन्हें फिर एंबुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया। राजद के मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह एक 'लाठी-गोली' की सरकार है। वे जनता की आवाज नहीं सुनना चाहते। 




विधानसभा में सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के विधायकों के बीच मारपीट भी हुई| इसके बाद एक-एक कर विपक्ष के विधायकों को सुरक्षाकर्मी बाहर फेंकने लगे| इसी में मारपीट होने लगी और मखदुमपुर से राजद विधायक सतीश कुमार दास बेहोश हो गए|कई अन्य राजद विधायकों को भी चोटें आईं| इससे पहले विपक्ष ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के विरोध में न केवल जमकर हंगामा किया बल्कि उसकी प्रति भी फाड़ दी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई|





राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा, 'हिटलर नीतीश चाहते हैं कि पुलिस बिना वारंट किसी को भी गिरफ्तार करे, घर में घुसे और अदालत भी इसमें दखल नहीं दे पाए! और आज जब राजद व विपक्ष के नेताओं ने जब इस विधेयक का विरोध किया तो उन्हें पुलिस ने लात मुक्कों से पीटा, छाती पर लात बरसाए और बेहोश हालत में सदन से बाहर फेंक दिया!' वहीं तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार लोहिया जयंती के अवसर पर सदन के अंदर नंगई और गुंडागर्दी पर उतर आए है। सदन के अंदर माननीय विधायकों को बाहर से पुलिस मँगवा पीटवा रहे है।





"

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।