मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार में भी 'Monkeypox' ने दी दस्तक: पटना व नालंदा में मिले मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज

पटना: बिहार में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है| बिहार की राजधानी पटना में PMCH की टीम ने मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज के सैंपल लिए। पटना और नालंदा जिले के राजगीर में मंकीपॉक्स के…

बिहार में भी 'Monkeypox' ने दी दस्तक: पटना व नालंदा में मिले मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज
बिहार में भी 'Monkeypox' ने दी दस्तक: पटना व नालंदा में मिले मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है| बिहार की राजधानी पटना में PMCH की टीम ने मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज के सैंपल लिए। पटना और नालंदा जिले के राजगीर में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज मिले है|  स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स के मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजा है।



पटना सिटी के खाजेकलां थाना इलाके के गुरहट्टा खत्री गली में रहने वाली एक महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण देखने को मिले हैं। गुरहट्टा के खत्री लेन में 40 वर्षीय महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाने के बाद पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ की टीम ने महिला के घर पहुंच कर जांच के लिए उनका सैंपल लिया है|



बताया जा रहा है कि महिला पिछले चार-पांच दिन से बीमार चल रही थी| उन्हें बुखार के साथ-साथ मांसपेशियों में दर्द के अलावा शरीर के कुछ जगहों पर लाल चकत्ते के भी निशान थे| 



मामला संज्ञान में आते ही पीएमसीएच की माइक्रोबायोलॉजी की टीम ने महिला के घर पहुंच कर जांच के लिए उनका सैंपल लिया| हालांकि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।



वहीं, नालंदा जिले के राजगीर में एक युवक को भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध पाया गया है। उसके शरीर पर दाने दिखने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल ले लिया है। सैंपल को जांच के लिए पुणे भेजा जा रहा है। रिपोर्ट 4-5 दिन में आएगी। राज्य में मंकीपॉक्स के संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।