मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कभी किसी गठबंधन के प्रति वफादार नहीं रहे नीतीश कुमार: चिराग

पटना: LJP (रामविलास) नेता चिराग पासवान ने कहा कि,''बिहार की राजनीति को समझने वालों को इस फेरबदल से आश्चर्य नहीं हुआ होगा। मुख्यमंत्री तो कभी अपने शब्दों पर टीके ही नहीं रहे। कभी किसी गठबंधन के साथ ये…

कभी किसी गठबंधन के प्रति वफादार नहीं रहे नीतीश कुमार: चिराग
कभी किसी गठबंधन के प्रति वफादार नहीं रहे नीतीश कुमार: चिराग | फ़ोटो: TVL News

पटना:  LJP (रामविलास) नेता चिराग पासवान ने कहा कि,''बिहार की राजनीति को समझने वालों को इस फेरबदल से आश्चर्य नहीं हुआ होगा। मुख्यमंत्री तो कभी अपने शब्दों पर टीके ही नहीं रहे। कभी किसी गठबंधन के साथ ये ('बिहार CM नीतीश कुमार ) वफादार नहीं रहे हैं। मैंने तो भाजपा को निरंतर आगाह किया था|



बता दें कि,नीतीश कुमार ने बुधवार ,10 अगस्त 2022 को 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली| 



वहीं शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला| साथ ही महागठबंधन में शामिल होने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने 2024 के आम चुनावों के लिए एकजुट विपक्ष का आह्वान किया| 



 2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर CM नीतीश कुमार ने कहा कि,'नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?...



बीजेपी के आरोपों पर नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि पिछले डेढ़ महीने में मैंने मीडिया से बात करना बंद कर दिया था| आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई| 



नीतीश कुमार ने कहा,''आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं मुख्यमंत्री (2020 में) बनना नहीं चाहता था। लेकिन मुझे दवाब दिया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने हम अलग हुए|



नीतीश कुमार ने कहा,''जो 2014 में सत्ता में आए, क्या वे 2024 में विजयी होंगे? मैं चाहता हूं कि 2024 के लिए सभी (विपक्ष) एकजुट हों। मैं ऐसे किसी पद (पीएम पद पर) का दावेदार नहीं हूं। उन्होंने कहा,''  हमारी पार्टी के लोगों के कहने हम अलग हुए| पार्टी ने एक साथ फैसला किया (बीजेपी छोड़ने के लिए)..... मैं रहूंगा या नहीं (2024 तक).. वे (BJP) जो चाहते हैं वह कह सकते हैं, लेकिन मैं साल 2014 में नहीं जीऊंगा... नीतीश कुमार ने कहा कि "मैं पीएम पद के लिए इच्छुक नहीं हूं.... सवाल यह है कि क्या 2014 में आया व्यक्ति 2024 में जीतेगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।