मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नगर निगम चुनाव में OBC आरक्षण पर HC ने लगाई रोक: तेजस्वी बोले - पिछड़ा समाज के आरक्षण के साथ ही चुनाव हो

पटना: नगर निकाय चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट के फैसले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,'भाजपा के पास ये विभाग रहा है और शुरू से ही ये (भाजपा) आरक्षण विरोधी लोग रहे हैं। हमारी क…

नगर निगम चुनाव में OBC आरक्षण पर HC ने लगाई रोक: तेजस्वी बोले - पिछड़ा समाज के आरक्षण के साथ ही चुनाव हो
नगर निगम चुनाव में OBC आरक्षण पर HC ने लगाई रोक: तेजस्वी बोले - पिछड़ा समाज के आरक्षण के साथ ही चुनाव हो | फ़ोटो: TVL News

पटना:  नगर निकाय चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट के फैसले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,'भाजपा के पास ये विभाग रहा है और शुरू से ही ये (भाजपा) आरक्षण विरोधी लोग रहे हैं। हमारी कामना ये है कि बिना आरक्षण के चुनाव ना कराएं। पिछड़ा समाज के आरक्षण के साथ ही चुनाव होना चाहिए| 



दरअसल, पटना हाईकोर्ट ने बिहार में इस महीने होने वाले नगर निकाय चुनाव में ओबीसी-ईबीसी आरक्षण आरक्षण पर रोक लगा दी है। आरक्षण के खिलाफ वाली याचिका पर पटना HC ने मंगलवार को फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि ओबीसी-ईबीसी आरक्षण के लिए आरक्षित सीटों को सामान्य में अधिसूचित कर चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग से कहा गया कि वह मतदान की तारीख आगे बढ़ाना चाहे, तो बढ़ा सकता है। 



हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर लेती तब तक अति पिछडों के लिए आरक्षित सीट सामान्य माने जायेंगे| अति पिछ़ड़ों को आरक्षण देने से पहले हर हाल मे ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी । हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि राज्य निर्वाचन आयोग या तो अति पिछड़ों के लिए आरक्षित सीटों को सामान्य करार देकर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाये या फिर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ट्रिपल टेस्ट करा कर नये सिरे से आरक्षण का प्रावधान बनाए । 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।