मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पटना: गंगा एलिवेटेड पथ पर स्टंटबाज बाइक सवारों ने सामने से आ रही स्कूटी को उड़ाया, गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने दर्ज़ की FIR

पटना: बिहार के पटना के गंगा एलिवेटेड पथ पर एक तेज रफ्तार बाईक सवार ने सामने से आ रही स्कूटी को ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे स्कूटी सवार पुरुष और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बाइक सवार भी घायल…

पटना: गंगा एलिवेटेड पथ पर स्टंटबाज बाइक सवारों ने सामने से आ रही स्कूटी को उड़ाया, गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने दर्ज़ की FIR
पटना: गंगा एलिवेटेड पथ पर स्टंटबाज बाइक सवारों ने सामने से आ रही स्कूटी को उड़ाया, गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने दर्ज़ की FIR | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार के पटना के गंगा एलिवेटेड पथ पर एक तेज रफ्तार बाईक सवार ने सामने से आ रही स्कूटी को ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे स्कूटी सवार पुरुष और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बाइक सवार भी घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया| यह हादसा रविवार 5 जून की है | इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।



बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गंगा एलिवेटेड पथ पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सीख रही युवती को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में स्कूटी सवार महिला और युवक को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। 



जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, बाइक सवार युवक भी टक्कर लगने से नीचे गिर गए,उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं| युवक और युवती को वहां से गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। दोनों अभी इलाजरत हैं।



बताया जा रहा है कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाकर स्टंट करते हुए रील्स बना रहा था तभी दूसरी ओर से एक महिला स्कूटी चलाना सीख रही थी इसी क्रम में अचानक से तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक का बाइक सीधे स्कूटी में जाकर टकरा गया। 



यह एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि स्कूटी सवार महिला और महिला के पीछे युवक रोड पर स्कूटी सहित गिर गए जिसमें उन्हें गंभीर रूप से छोटे आ गई हैं| वही बाइक सवार युवक भी दूर जाकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बुद्ध कॉलोनी थाना की पुलिस ने स्कूटी और बाइक दोनों को जप्त कर लिया है।



पटना गांधी मैदान ट्रैफिक इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा ,''पुलिस ने इस मामले में गांधी मैदान ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज़ की है। गाड़ी से टक्कर मारने वाला लड़का नाबालिग है और अभी उसका इलाज चल रहा है। दोनों गाड़ी पुलिस के कब्जे़ में है और मामले में जांच जारी है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।