मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लता मंगेश्कर की स्मृति में स्वर कोकिला सम्मान 2023 का आयोजन, हर्षा म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति

पटना: स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकरकी स्मृति में दीदी जी फाउंडेशन ने 12 फरवरी को संगीतमय कार्यक्रम सह स्वर कोकिला सम्मान 2023 का आयोजन किया, जहां हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलााकारों ने लता मंगेश…

लता मंगेश्कर की स्मृति में स्वर कोकिला सम्मान 2023 का आयोजन, हर्षा म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति
लता मंगेश्कर की स्मृति में स्वर कोकिला सम्मान 2023 का आयोजन, हर्षा म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति | फ़ोटो: TVL News

पटना: स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकरकी स्मृति में दीदी जी फाउंडेशन ने 12 फरवरी को संगीतमय कार्यक्रम सह स्वर कोकिला सम्मान 2023 का आयोजन किया, जहां हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलााकारों ने लता मंगेश्कर के गाये सदाबहार गीतों के जरिये उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। संगीतमय कार्यक्रम सह स्वर कोकिला सम्मान 2023 में बतौर मुख्य अतिथि जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद और जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव एल.बी. सिंह ,समीर परिमल असिस्टेंट कमीश्नर जीएसटी,  श्वेता झा मिसेज इंडिया कांटिनेंट ,ज्योति दास  मिसेज बिहार,दीप श्रेष्ठ फिल्म अभिनेता और निर्माता ,  कुमार आर्यन समाजसेवी ,मौजूद थे। 



कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी। इसके बाद लता मंगेशकर के चित्र पर लोगों ने माल्यापर्ण और पुष्प अर्पित किये। सभी आगंतुक अतथियों को मोमेंटो, शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने लता मंगेश्कर के गये सदाबहार गीतों के जरिये उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 



प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में दिवाकर कुमार वर्मा, कुमार संभव, कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली, नीलोफर शबनम, आलोक कुमार सिन्हा,आनंद सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा, कुमार पंकज, प्रेम कुमार, आयुष सिन्हा, सुबोध नंदन सिन्हा, प्रवीण कुमार, बादल, आदया शक्ति, पन्ना श्रीमालि,राकेश कुमार, शबनम,अविनाश बन्धु, दिव्य ज्योति प्रतिमा कुमारी, आल्या श्रीवास्तव, एंकर सिंगर विज्या , कर्तव्य मौर्य, प्रतिभा सिंह ,तनु गांगुली, रेखा वर्मा शामिल हैं। प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को स्वर कोकिला सम्मान 2023 से मोमेंटो,अंगवस्त्र और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन दीदीजी फाउंडेशन के संस्थापिका डॉ नम्रता आनन्द और अजय अंबष्ठ ने किया.



जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, संगीत की देवी लता मंगेश्कर ने जितने भी गाने गाए हैं सभी सुपर डुपर हिट साबित हुये हैं। उन्होंने एक से एक बढ़कर गीत गाकर लोगों का दिल जीता। लता दी ने भारतीय सिनेमा के संगीत जगत को नया आयाम दिया। गायकी के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। लता मंगेशकर हर सिंगर की आइडल रही हैं. लता के सहाबहार गानों को सुन आज भी फैंस झूम उठते हैं।


दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने कहा,भारत की स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर जिन्हें हम प्यार से लता दीदी भी कहते हैं। लता दीदी ने सात दशकों तक अपनी मधुर आवाज के जादू से सभी को मदहोश कर दिया। लता दी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फिजां के कण-कण में उनकी आवाज गूंजती महसूस होती है। लता दीदी की आवाज के दीवाने भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मौजूद है। उनके सदाबहार गीतों ने पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध किया है।लता मंगेशकर के आइकॉनिक गाने, जो आज भी दिल छू जाते हैं।  


जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव एल.बी.सिंह ने कहा, महान पार्श्वगायिका लता मंगेश्कर आज हमारे बीच नहीं है लेकिन वह आज श्रोताओ के दिल पर राज करती  है।भारतीय संगीत को अपनी मधुर आवाज से लता ने दुनियाभर में मशहूर किया है।संगीत जगत को लता मंगेशकर ने अपना बहमूल्य योगदान दिया था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर सुनिल कुमार सिन्हा, दिवाकर कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, करण रूद्र, सोनिया सिंह,संजीव कर्ण , राहुल देव, प्रिंस समेत कई लोग उपस्थित थे



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।