??टना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज मंगलवार को कहा," जो बिहार में हुआ अगर वही देश में हो जाएगा तो कहीं भाजपा और NDA टिकने वाली नहीं है।. तेजस्वी यादव ने कहा, 'पूरा बिहार जानता है कि उनका (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) मकसद क्या है। उनका नाम सुनते ही देशभर में चर्चा हो जाती है कि उनका क्या काम हैं......
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया है| नियुक्ति पत्र वितरित करने से पहले तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा था,'' झूठ और नफ़रत का कारोबार करने वाली BJP ने हमेशा नौकरी और रोजगार के नाम पर देश-प्रदेश के युवाओं को ठगा है। भ्रमित किया है। जो भाजपा ने नहीं किया और जो भाजपा सरकार कर नहीं पा रही है। वो हम लोग मिलकर पूरा करेंगे। आज 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
मंगलवार को तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में लिखा,'' खुशखबरी!
राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं पर्याप्त संख्या में कार्यबल बढ़ाने हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों के विभिन्न विभागों में ड्रेसर, चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों के 7987 पदों का सृजन करने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को आज कैबिनेट ने स्वीकृति दी है।
तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा था कि" इनका (भाजपा) पहला डर 2024 का है कि जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में होने जा रहा है। इनका दूसरा डर है कि इनको पता है कि कुछ दिनों में बिहार में लाखों की संख्या में सरकारी नौकरी मिलेंगी|
तेजस्वी यादव ने कहा ,"इनको (भाजपा) 8-9 साल हो गए, 2 करोड़ नौकरी प्रति वर्ष देना था इन्होंने दिया नहीं। इनको लगता है कि बिहार अगर नौकरी दे देगा तो हर राज्य में मांग उठेगी कि उस राज्य में भी लोगों को सरकारी नौकरी मिले जो भाजपा की सरकार कर ही नहीं सकती है