पटना: मधुबनी की घटना पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर CM नीतीश कुमार पर हमला बोला| तेजस्वी यादव ने कहा,''लोग मर रहे हैं और मुख्यमंत्री ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। CM अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। वे अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। कल मैं मधुबनी जाकर परिवार के लोगों से मिला लेकिन अभी तक एक भी पुलिस अधिकारी परिवार के लोगों से नहीं मिला है|
तेजस्वी यादव ने कहा,';;,बिहार की गलियों और सड़कों में खून बह रहा है। चहुँओर हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और नरसंहार हो रहा है। आदरणीय नीतीश कुमार ने जो नैतिकता और अंतरात्मा बेची है वो अपराधियों ने बोली लगा ख़रीद ली है। इसलिए बिहार में अपराधियों की मौज बहार है क्योंकि यहाँ नीतिशे कुमार है।
तेजस्वी यादव ने कहा,''मंगलवार को मधुबनी नरसंहार पीड़ितों का दुःख-दर्द साँझा कर 6 लाख की आर्थिक मदद की।यह नरसंहार पूर्ण रूप से सत्ता संरक्षित और प्रायोजित है। नरसंहार में नामजद एक भी अभियुक्त की अभी तक गिरफ़्तारी क्यों नहीं हुई है?पुलिस दोषियों को गिरफ़्तार करने की बजाय उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचा रही है।
कल यानी मंगलवार को तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था,,'दुर्भाग्य है कि मधुबनी नरसंहार पर मुख्यमंत्री जी ने कोई शोक संवेदना और खेद तक प्रकट नहीं किया। सत्ता संरक्षण में हुए इस नरसंहार में अगर किसी MLA, मंत्री की कोई संलिप्तता नहीं है तो अभी तक दोषियों को बचाया क्यों जा रहा है? DM/SP ने अभी तक घटनास्थल का दौरा क्यों नहीं किया?
तेजस्वी यादव ने कहा था,''मैंने पहले ही कहा था,नीतीश जी थक चुके है।उनसे बिहार नहीं संभल रहा।चुनाव हार अपमानित होकर भी मुख्यमंत्री बने हुए है। चलो लोकलाज और नैतिकता त्याग अनुकंपा पर मुख्यमंत्री बन ही गए लेकिन कम से कम अब तो अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन किजीए। CM कुर्सी बचाने के अलावा क्या कर रहे है?