पटना: दिल्ली में विपक्षी नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालिया बैठकों के बारे में पूछे जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “सबकुछ स्पष्ट बता ही दिया है कि हम लोग सब एक रहेंगे तो हम लोग कामयाब होंगे|
गौरतलब है कि,' दिल्ली दौरे के दौरान CM नीतीश कुमार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, CPI-M नेता सीताराम येचुरी, दिल्ली के CM केजरीवाल , गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात की थी|
बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा था,'हम लोगों की एक राय है कि अधिक से अधिक दल एक साथ होकर राज्यों और देश के विकास के लिए काम करेंगे। मैंने यह भी कह दिया है कि सब एक साथ होकर लड़ेंगे तो देश का विकास होगा ,क्योंकि ये लोग (भाजपा) तो कुछ काम कर नहीं रहे हैं| इनकी (भाजपा) बस पूरे देश पर कब्जा करने की योजना चल रही है, इसलिए एकजुट होना जरूरी है...
बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा था,'आपस में बात कर नेता भी (विपक्ष का नेता) चुन लिया जाएगा, मतलब मुझे नहीं बनना है। जिसे नेता बनना होगा उसे चुन लिया जाएगा|