पटना: JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा के ''जदयू के कई बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं' 'बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,“हम जानते हैं इसके पीछे कौन है। अब पहले वाली बात नहीं है कि कोई कुछ कहेगा और हम बिखर जाएंगे। हमारे एक होने का कारण देश में काबिज सांप्रदायिक शक्तियों को हटाना है। कोई पार्टी के खिलाफ काम करेगा तो कार्रवाई होगी|
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा के ''जदयू कमजोर हो रही है' बयान पर पलटवार करते हुए कहा था "हमारी पार्टी (JDU) कमजोर नहीं हुई है, पहले के मुताबिक कार्यकर्ता बढ़े हैं।
हाल ही में जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था,''पार्टी कमजोर हो रही है तो स्वाभाविक रूप से पार्टी से जुड़े हुए कोई भी व्यक्ति को चिंता होगी। इसका मकसद यही है कि पार्टी इस पर ध्यान दे। सबको मालूम है कि पहले की तुलना में पार्टी कमजोर हुई है लेकिन इसे मजबूत बनाना है इस पर पार्टी में चर्चा होगी|
जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "हमारी पार्टी (JDU) कमजोर नहीं हुई है, पहले के मुताबिक कार्यकर्ता बढ़े हैं। लोग झूठा प्रचार करते हैं। हमारी पार्टी का कोई भी व्यक्ति किसी अन्य पार्टी के संपर्क में नहीं है। जिस नेता को जब जाना हो वो जा सकता है|