मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी: CM नीतीश कुमार, शाहनवाज हुसैन और चिराग पासवान समेत कई नेता 'इफ़्तार की दावत' में हुए शामिल

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर इफ़्तार की दावत में शामिल होने पहुंचे। RJD नेता तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी राबड़ी आवास पर शुक्रवार को हुई। इसमें CM नीतीश…

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी: CM नीतीश कुमार, शाहनवाज हुसैन और चिराग पासवान समेत कई नेता 'इफ़्तार की दावत' में हुए शामिल
तेजस्वी की इफ्तार पार्टी: CM नीतीश कुमार, शाहनवाज हुसैन और चिराग पासवान समेत कई नेता 'इफ़्तार की दावत' में हुए शामिल | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर इफ़्तार की दावत में शामिल होने पहुंचे। RJD नेता तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी राबड़ी आवास पर शुक्रवार को हुई। इसमें CM नीतीश कुमार, BJP के शाहनवाज हुसैन, चिराग पासवान समेत विभिन्न पार्टियों के नेता पहुंचे। CM को तेजस्वी यादव ने खुद रिसीव किया। मुख्यमंत्री यहां लगभग आधा घंटा रुके। उन्होंने नई बहू राजश्री यादव को आशीर्वाद भी दिया।



5 साल बाद राबड़ी आवास पहुंचे थे CM नीतीश। इससे पहले वे 2017 में मकर संक्रांति पर नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे थे। बता दें, विधान पार्षद चुनाव में बेहतर प्रदर्शन, फिर बोचहां उपचुनाव में मिली जीत के बाद 10 सर्कुलर रोड पर हो रहे इस जलसे को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।



तेज प्रताप ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को भी इसमें आमंत्रित किया था। अमित शाह को आमंत्रित करते हुए तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'रमजान के मुबारक मौके पर गृह मंत्री अमित शाह का पाटलीपुत्र की पावन धरती पर 10 सर्कुलर रोड पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में हार्दिक स्वागत है। तुम राम कहो, वो रहीम कहें, दोनों की गरज अल्लाह से है। तुम दीन कहो, वो धर्म कहें, मंशा तो उसी की राह से है।'



LJP(R) के सुप्रीमो चिराग पासवान भी इस इफ्तार में शामिल हुए। वे खास तौर पर इसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान लालू प्रसाद यादव के दावत-ए-इफ्तार में जाया करते थे इसलिए वो भी आए हैं।



इफ़्तार पार्टी में शामिल होने का न्योता सभी पार्टी के नेताओं को दिया: तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा,'  हमने इफ़्तार पार्टी में शामिल होने का न्योता सभी पार्टी के नेताओं को दिया। चाहे भाजपा पार्टी के हो, VIP हो, LJP के हो, JDU के हो। यह तो परंपरा रही है कि हर दूसरे के इफ़्तार में हम लोग हमेशा शिरकत करते रहते हैं" 



इसमें कोई राजनीतिक मामला निकालने की जरूरत नहीं:  मंत्री शाहनवाज़ हुसैन

राबड़ी देवी के घर इफ़्तार दावत में शिरकत करने के बाद बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने कहा,'''मैंने और सुशील मोदी जी ने इफ़्तार दिया था,वहां भी नीतीश कुमार आए थे। यहां तेजस्वी यादव ने इफ़्तार दिया है। हमें भी बुलाया गया था, हम आ गए। इसमें कोई राजनीतिक मामला निकालने की जरूरत नहीं है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।