मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

“मुझे मेरा हिस्सा चाहिए, लॉलीपॉप नहीं”, उपेंद्र कुशवाहा ने फिर साधा सीएम नीतीश कुमार पर निशाना

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के असंतुष्ट नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला है| जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा ,“पार…

“मुझे मेरा हिस्सा चाहिए, लॉलीपॉप नहीं”, उपेंद्र कुशवाहा ने फिर साधा सीएम नीतीश कुमार पर निशाना
“मुझे मेरा हिस्सा चाहिए, लॉलीपॉप नहीं”, उपेंद्र कुशवाहा ने फिर साधा सीएम नीतीश कुमार पर निशाना | फ़ोटो: TVL News

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के असंतुष्ट नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  पर जमकर हमला बोला है| जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा ,“पार्टी में मुझे एक लॉलीपॉप थमाया गया। उन्होंने कहा ,“ मुझे लॉलीपॉप नहीं, अपनी हिस्सेदारी चाहिए|



जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा ,“CM ने कहा कि पार्टी में उपेंद्र कुशवाहा आए तो हमने उन्हें इज्जत दी और वे मुझसे स्नेह करते हैं। संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मुझे जरूर बनाया गया। तब मुझे भी लगता था मुझे उन दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिलेगा। मैं कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा कर पाउंगा| लेकिन बाद में पता चला कि संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मुझे बनाया गया तो सीधे तौर पर एक झुंझुना मेरे हाथ में थमाया गया है। मैं अध्यक्ष बन गया पर सदस्यों को भी मनोनीत नहीं कर सकता, इसका क्या अर्थ है? मुझसे कभी कोई सुझाव नहीं मांगा गया|



उन्होंने कहा ,“मुझे एक लॉलीपॉप थमाया गया। राज्य सभा की सदस्यता छोड़ने में मुझे एक पल का भी मलाल नहीं होता है, भारत सरकार में मंत्री पद को छोड़ते हुए एक पल का मलाल नहीं होता है तो MLC कौन सी बड़ी चीज है। CM  या पार्टी चाहे तो MLC वापस ले सकते हैं|



अपने काफिले पर हुए हमले पर कुशवाहा ने कहा कि,“ कल मेरे साथ एक घटना घटी। उस घटना के बाद वहां के SDPO और SDO की तरफ से एक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की गई। उस रिपोर्ट में यहा कहा गया कि उपेंद्र कुशवाहा पर कोई हमला हुआ ही नहीं|



दरअसल,“कुशवाहा ने 30 जनवरी 2023 को ट्वीट कर कहा था कि,“ भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिला में शामिल मेरी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका। सुरक्षाकर्मियों के दौड़ने पर सभी भाग निकले। उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हुए हमले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि,“हमको जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो प्रशासन कार्रवाई करेगी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 6 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।