मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

VIP प्रमुख मुकेश साहनी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, CM के पाले में डाली गेंद

पटना : बिहार सरकार में मंत्री मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के तीनों विधायक, भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं| मुकेश सहनी की पार्टी का भाजपा में विलय हो सकता है, क्योंकि अब एक भी व…

VIP प्रमुख मुकेश साहनी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, CM के पाले में डाली गेंद
VIP प्रमुख मुकेश साहनी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, CM के पाले में डाली गेंद | फ़ोटो: TVL News

पटना : बिहार सरकार में मंत्री मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के तीनों विधायक, भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं| मुकेश सहनी की पार्टी का भाजपा में विलय हो सकता है, क्योंकि अब एक भी विधायक VIP में बचे नहीं हैं । विधायकों पर दल बदलू नियम भी लागू नहीं हो सकता है। इसी कड़ी में मुकेश साहनी ने प्रेस वार्ता कर पार्टी की एकजुटता को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार में मंत्रीपद से इस्तीफा देने से इनाकर कर दिया है। मुकेश सहनी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है और कहा कि ये फैसला नीतीश कुमार के हाथ में है| नीतीश कुमार का विशेषाधिकार है कि वह किसे कैबिनेट में रखते हैं और किसे नहीं|



पार्टी से तीनों विधायकों के जाने के बाद मुकेश सहनी ने कहा, हम बीजेपी को भी बधाई देते हैं कि हमारे 3 विधायकों को मिलाने के बाद उनके पास 77 विधायक हो गए हैं और वे बिहार के नंबर 1 पार्टी बन गए हैं|  मुकेश साहनी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने से किया इनकार



विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा,'''जो कल तक हमारे विधायक थे उन्होंने अपना निर्णय बदला और दूसरे पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए, उनको मेरी शुभकामनाएं। हम बीजेपी को भी बधाई देते हैं कि हमारे 3 विधायकों को मिलाने के बाद उनमें 77 विधायक हो गए हैं और वे बिहार के नंबर 1 पार्टी बन गए हैं|



 विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा,''भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बहुत झूठ बोला है... मैं 18 साल की उम्र से संघर्ष कर रहा हूं... मुझे पता था कि इस लड़ाई में कुछ भी हो सकता है... लोगों ने वो फैसला लिया जो वे करना चाहते थे, मैं जनता के लिए काम करता रहूंगा|


मुकेश सहनी ने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा,मेरे ऊपर जो आरोप लगाए बेबुनियाद है, जब हमारा गठबंधन बीजेपी के साथ हुआ था उसमें सिर्फ मुकेश साहनी और अमित शाह के बीच ही हुई थी| संजय जयसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिर्फ झूठ बोल रहे हैं| 2020 विधानसभा चुनाव में अमित शाह के साथ जो कुछ हमारा डील हुआ था वह बिहार के किसी नेता को पता नहीं है, अगर अमित शाह खुद बयान देकर कह देंगे कि मेरी पार्टी के विलय की बात थी तो तो मैं मान लूंगा कि हमारे साथ वही डील हुई थी|


https://www.thevirallines.net/patna-news-bihar-big-blow-to-mukesh-sahni-all-three-vip-mlas-joined-bjp


पार्टी से जाने के बाद मची खलबली

मुकेश सहानी की वीआईपी के तीन विधायकों मिश्री लाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करते ही बीजेपी को समर्थन का ऐलान भी कर दिया। तीनों विधायकों ने बुधवार को विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा से मिलकर उन्हें इस बारे में जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीनों विधायकों को मान्यता दी है|



बताया जा रहा है कि राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ वीआईपी पार्टी के तीनों विधायक मिश्रीलाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह पहुंचे और बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मिले हैं| इधर तीनों विधायकों के जाने के बाद भले मुकेश सहनी कह रहे हों कि फर्क नहीं पड़ता है लेकिन इस प्रकरण के बाद खलबली मच गई है|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


बता दें कि मुकेश सहनी और बीजेपी के बीच पिछले कई महीनों से खटपट चल रही थी| मुकेश सहनी की VIP ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी से अलग हटकर चुनाव लड़ा था| साथ ही बिहार के मुजफ्फरपुर के बोचहा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव को लेकर भी एनडीए में घमसान चल रहा था| मुकेश सहनी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बोचहा सीट पर उपचुनाव होना है, लेकिन यहां से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार उतारा है, जिसे लेकर मुकेश सहनी और बीजेपी आमने-सामने आ गई| अब वीआईपी ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


मुकेश सहनी ने कहा,''आज जो मेरे साथ हुआ हमें बहुत पहले से ही उम्मीद थी| बीजेपी कान पकड़ कर उठक-बैठक की बात कर रही थी लेकिन हमने वह नहीं किया| जब तक मेरे शरीर में प्राण है तब तक अपने समाज के लोगों के लिए हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा| मुकेश सहनी ने कहा कि आज मेरे साथ जो कुछ हुआ है वह कोई नई घटना नहीं है| शुरू से ही होता आ रहा है| साहनी ने कहा कि चिराग पासवान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।