मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

CM नीतीश कुमार का सुशील मोदी पर किया पलटवार, बोले- मर जाना कबूल, लेकिन भाजपा के साथ जाना नहीं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नेता सुशील मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि, “उन्हें मर जाना कबूल है, लेकिन अब भाजपाके साथ जाना कबूल नहीं |” उन्होंने कहा कि, “वह अब कभी भी बीजेपी के साथ…

CM नीतीश कुमार का सुशील मोदी पर किया पलटवार, बोले- मर जाना कबूल, लेकिन भाजपा के साथ जाना नहीं
CM नीतीश कुमार का सुशील मोदी पर किया पलटवार, बोले- मर जाना कबूल, लेकिन भाजपा के साथ जाना नहीं | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नेता सुशील मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि, “उन्हें मर जाना कबूल है, लेकिन अब भाजपाके साथ जाना कबूल नहीं |” उन्होंने कहा कि, “वह अब कभी भी बीजेपी के साथ नहीं जा सकते हैं।” दरअसल JDU के साथ गठबंधन की संभावना पर सुशील मोदी ने कहा था,“किसी भी हाल में भविष्य में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन नहीं हो सकता। नीतीश कुमार अब एक बोझ हो गए हैं।



सोमवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि, “हमें तो मर जाना कबूल है उनके साथ जाना कबूल नहीं है| उन्होंने कहा कि, “बापू तो सबको बचा रहे थे, सबको लेकर चलते थे इसलिए तो उनकी हत्या हुई। ये किसी को नहीं भूलना है, ये लोग जितना भी भूलवाना चाहें, झगड़ा करवाना चाहें भूलना नहीं है। हमें तो मर जाना कबूल है उनके साथ जाना कबूल नहीं है|



हमारा वोट लेकर जीती थी भाजपा- CM नीतीश

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “ हमें अल्पसंख्यक का भी वोट मिला, अब भाजपा सब भूल गए कि वोट कैसे मिला था। इस बार हमें ही हराकर हमारा ही वोट लेकर जीत गए और अब बोल रहे हैं। हम तो अटल-आडवाणी के पक्ष में थे, अब ये लोग जो आ गए हैं सब कुछ बदल रहे हैं। नाम बदल रहे हैं|



सुशील मोदी ने क्या कहा था ?

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के साथ गठबंधन पर BJP नेता सुशील मोदी ने रविवार को कहा,“किसी भी हाल में भविष्य में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन नहीं हो सकता। नीतीश कुमार अब एक बोझ हो गए हैं। उनकी वोट दिलाने की क्षमता खत्म हो गई है। मोदी जी ने प्रचार किया तब उनकी पार्टी को 44 सीटें मिली नहीं तो वो 15 सीट जीतते।हम खुश हैं वो चले गए|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।