पटना: बिहार की राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को एक सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े गोली मार दी| ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है| लड़की को गोली मारकर युवक फरार हो गया| गले में गोली लगने से युवती घायल हो गई, युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस इस वारदात को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है|
सीसीटीवी फुटेज में एक युवक लड़की का पीछा करते हुए नजर आ रहा है, लड़की जैसे ही एक मकान से बाहर निकल कर गली में प्रवेश करती है, युवक अपने साथ लाए झोले से बंदूक निकालता और पीछे से लड़की के गले पर फायर कर देता है| इसके बाद युवक तुरंत वहाँ से फरार हो जाता है, लड़की गोली लगने से जमान पर गिर जाती है|
इस घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए | मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को इस वारदात की सूचना दी, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है|
पटना पुलिस के मुताबिक,'' बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला में कल एक सब्जी विक्रेता की बेटी की गोली मार दी गई। गले में गोली लगने से युवती घायल हो गई, युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है|
पटना पुलिस के मुताबिक,'बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला स्थित गली नंबर-4 निवासी तेजा साव की बेटी (15 वर्ष) है| वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है| कोचिंग क्लास से घर लौट रही थी| जैसे ही अपने घर की गली में घुसी, युवक ने गोली मार दी| पिता तेजा साव सिपारा बाजार में सब्जी बेचते हैं\ उनकी पत्नी छोटे बच्चों को पढ़ाती हैं|