मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पटना न्यूज़ : बिहारी कलाकारों से सजी हिंदी फिल्म पेन - ब्रश का मुहूर्त संपन्न

दैवार्य मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही हिंदी फिल्म " पेन - ब्रश " का भव्य मुहूर्त पटना के राजपुल स्थित बीटीएस डिस्क कैफे एंड रेस्टुरेंट में संपन्न हुआ। इस मौके पर फिल्म के निर्माता एव…

पटना न्यूज़ : बिहारी कलाकारों से सजी हिंदी फिल्म पेन - ब्रश का मुहूर्त संपन्न
पटना न्यूज़ : बिहारी कलाकारों से सजी हिंदी फिल्म पेन - ब्रश का मुहूर्त संपन्न | फ़ोटो: TVL News


दैवार्य मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही हिंदी फिल्म   " पेन - ब्रश " का भव्य मुहूर्त पटना के राजपुल स्थित बीटीएस डिस्क कैफे एंड रेस्टुरेंट में संपन्न हुआ। इस मौके पर फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक कमल के ठाकुर, निर्माता अनुभव श्रीवास्तव, लेखक अमित पटेल, कोरियोग्राफर अमर राज, एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर पवन कुमार दुबे सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निर्माता एवं निर्देशक कमल के ठाकुर ने बताया कि यह फिल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक और मधुर संगीत से सजी होगी जिसकी पूरी शूटिंग बिहार में ही की जाएगी। कमल ठाकुर ने कहा कि मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत - संगीत, कला और प्रेम की कहानी का मिश्रण है पेन - ब्रश। वहीं फिल्म के निर्माता ने  कहा कि ग्रामीण बिहार के हृदय में, जहाँ मधुबनी कला की जीवंत छटाएँ परम्परा की कहानियाँ कहती हैं, और लोक संगीत हवा में गूँजता है, वहाँ पेन - ब्रश प्रेम, उत्पीड़न और मुक्ति की एक गहरी भावनात्मक गाथा के ???ूप में सामने आती है।


एक प्रसिद्ध लोक गायक रघु झा का सामना अपने अतीत से होता है। उसके दर्द के केंद्र में मैथिली है, वह महिला जिसे वह कभी प्यार करता था, लेकिन सामाजिक दबाव और उसके पिता की क्रूर महत्वाकांक्षाओं के कारण उसे छोड़ना पड़ा। सपनों और वादों से उनका युवा प्रेम जाति की राजनीति और धोखे से बिखर गया। इस प्रेम के भटवाक की कहानी है पेन - ब्रश। वहीं फिल्म के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर पवन कुमार दुबे ने बिहार सरकार का आभार जताते हुए कहा कि बिहार में फिल्म नीति लागू होने से यहां के कलाकारों को इसका फायदा मिलेगा। अच्छी सब्सिडी मिलने से कलाकारों का मनोबल बढ़ेगा और बिहार में ज्यादा से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो पाएगी जिससे यहां के फिल्म जगत से जुड़े लोगों की भी कमाई हो सकेगी। जबकि फिल्म के कोरियोग्राफर अमर राज ने बताया कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के अलग - अलग लोकेशन्स में बिहारी कलाकारों के साथ ही जाएगी। इस फिल्म के डीओपी अभय लतीश भलकौडे, क्रिएटिव डाइरेक्टर मयंक तुलस्यान, प्रोडक्शन डिज़ाइनर अनुश्री, आर्ट डाइरेक्टर राहुल कुमार एवं कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अमित पटेल हैं। मौके पर फिल्म से जुड़े कई अन्य कलाकारों की मौजूदगी रही।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।