पीलीभीत: जाली नोटों का कारोबार करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 2.90 लाख की नकली करंसी
पीलीभीत पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में दो— रिजवान और अब्दुल शाहजहांपुर के रहने वाले हैं, जबकि खलील अहम…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें8 बार पढ़ा गया
पीलीभीत: जाली नोटों का कारोबार करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 2.90 लाख की नकली करंसी | फ़ोटो: TVL News
पीलीभीत पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में दो— रिजवान और अब्दुल शाहजहांपुर के रहने वाले हैं, जबकि खलील अहमद बदायूं और फरियाद बरेली का निवासी है। पुलिस ने इनके पास से 2 लाख 90 हजार रुपये की जाली करंसी बरामद की है।
फर्जी नोट छापने के लिए यूट्यूब से सीखी तकनीक
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यूट्यूब से नकली नोट छापने की तकनीक सीखी थी। इस गिरोह ने अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक की जाली करंसी बाजार में सप्लाई कर दी थी।
पुलिस ने बरामद किए उपकरण
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने जाली नोट छापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनमें— ✅ लैपटॉप ✅ प्रिंटर मशीन ✅ पेपर कटर मशीन ✅ छह मोबाइल फोन ✅ एक बाइक शामिल हैं।
बरखेड़ा इंस्पेक्टर की बेहतरीन प्लानिंग से गिरोह का भंडाफोड़
बरखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बेहतर प्लानिंग कर चारों आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आखिरकार सफलता प्राप्त की। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है कि इनके अन्य साथी कौन-कौन हैं और ये गिरोह किन-किन राज्यों में सक्रिय था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।