मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दिल्ली से शुरू होता है भाजपा का झूठ, जमीन तक बोला जाता है झूठ: अखिलेश का योगी पर तीखा वार, कहा- बाबा मुख्यमंत्री ने नौकरी नहीं लगवाई, पूरे प्रदेश भर में पोस्टर लगाए

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पीलीभीत, लखीमपुर खीरी सहित अन्य स्थानों पर जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का झूठ दि…

दिल्ली से शुरू होता है भाजपा का झूठ, जमीन तक बोला जाता है झूठ: अखिलेश का योगी पर तीखा वार, कहा- बाबा मुख्यमंत्री ने नौकरी नहीं लगवाई, पूरे प्रदेश भर में पोस्टर लगाए
दिल्ली से शुरू होता है भाजपा का झूठ, जमीन तक बोला जाता है झूठ: अखिलेश का योगी पर तीखा वार, कहा- बाबा मुख्यमंत्री ने नौकरी नहीं लगवाई, पूरे प्रदेश भर में पोस्टर लगाए | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पीलीभीत, लखीमपुर खीरी सहित अन्य स्थानों पर जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का झूठ दिल्ली से शुरू होता है और जमीन तक झूठ बोला जाता है। सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं को किसानों के दुःख और संकट की समझ नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। किसान-नौजवान, व्यापारी भाजपा का सफाया कर देंगे।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं, और सबसे बड़े नेता सफेद झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन काले कानून लाकर किसानों की फसल और जमीन को हड़पने की साजिश रची थी। लेकिन हमारे किसानों ने आंदोलन के बल पर भाजपा सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पर मजबूर कर दिया। 



 यादव ने कहा कि काका अर्थात काले कानून गए हैं, अब बाबा भी जाएंगे। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को भाजपा सरकार ने बहुत परेशान किया। भाजपा ने किसानों के खिलाफ मुकदमे लगवाए। प्रताड़ित किया। लखीमपुर खीरी में किसानों पर जीप चढ़ाकर उनकी हत्या की। अन्ना जानवरों के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, जानें भी जा रही है। 



श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मदद करने के बजाय गर्मी निकालने की बात करती है। वह गर्मी निकालने की बात करते हैं समाजवादी सरकार बनने पर हम नौजवानों के लिए सरकारी विभागों में नौकरियां निकालेंगे। युवाओं का भविष्य बनाएंगे। माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन 3 गुना बढ़ा कर देंगे। 



अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने नौकरी नहीं लगवाई, पूरे प्रदेश भर में पोस्टर लगाए। घूम घूम कर नौकरियां देने का झूठा प्रचार किया। इसी तरह से स्मार्टफोन और टैबलेट देने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। भाजपा सरकार से लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। भाजपा सारी सरकारी संस्थाओं को बेच रही है। सब संस्थाएं बिक जाएंगी तो नौजवानों को नौकरी और आरक्षण कहां से मिलेगा। 



यादव ने कहा बीजेपी सरकार ने लखनऊ में बड़े-बड़े इन्वेस्टर मीट कराएं। लेकिन कोई उद्योग और कंपनियां नहीं लगी। भाजपा झूठा प्रचार करती है। जनता इस झूठ को समझ गई है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य और भाग्य को बचाने का चुनाव है। भाजपा ने कोरोनाकाल में गरीबों को अनाथ छोड़ दिया। मरीजों के लिए दवाई और ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार दुगना हो गया। भाजपा सरकार के संरक्षण में आम जनता का बैंकों में रखा पैसा लेकर उद्योगपति विदेश भाग रहे हैं। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब और मिली-जुली संस्कृति को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की मदद करके सरकार बनाइए।


https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-scam-in-banking-history-gujarat-abg-shipyard-defrauded-banks-of-rs-22842-crore


 श्री यादव ने कहा कि लखीमपुर के लोगों ने बहुत संघर्ष किया है। अब यहां साइकिल की जगह कुछ और नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कहने को भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन आप देख लेना इनके बूथों पर मक्खी मारने वाला भी मिलने वाला नही है। भाजपा नेताओं के भाषण सुनिये इनमें एक दूसरे से कंपटीशन है कि झूठ ज्यादा कौन बोल सकता है। भारतीय जनता पार्टी के लिए मौसम इस बार बहुत खराब है क्योंकि उनके झूठ का हवाई जहाज नहीं उतर पाया है। 


https://www.thevirallines.net/india-news-nse-scam-congress-attacks-modi-govt-why-are-pm-modi-and-fm-silent-on-indias-biggest-financial-scam-ever-ask-9-questions 



अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान 15 दिन के अंदर करने का काम करेंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी। समाजवादी सरकार में आईटी क्षेत्र में 22 लाख को रोजगार मिलेगा। समाजवादी पेंशन योजना में 18 हजार रू0 प्रतिवर्ष मिलेगा। प्रत्येक फसल के लिए एमएसपी दी जाएगी। नौजवानों को लैपटॉप बांटेंगे। राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी। 


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-on-the-scam-of-22-thousand-crore-rupees-of-abg-shipyard-modi-model-luto-aur-bhago 


यादव ने कहा कि ये लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। इस सरकार को किसी की भी परवाह नहीं है। जलियांवाला बाग की कहानी आजाद भारत में लखीमपुर में दोहराई गई जहां किसानों को जीप से कुचल कर मार दिया गया। जनता इस सबको भूलेगी नहीं। वह भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी है। भाजपा को इस चुनाव में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा।             



https://www.thevirallines.net/india-news-cbi-registered-fir-against-abg-shipyard-and-its-directors-for-fraud-of-rs-22842-crore




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।