मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

इन खूबसूरत लोकेशन्स पर प्रभास और पूजा ने की थी फिल्म 'राधे श्याम' शूटिंग, देखिए वीडियो

'राधे श्याम' की शूटिंग के दौरान इस तरह की फिल्म की कास्ट ने मस्ती, देखिए कैमरा के पीछे का ये वीडियो'राधे श्याम' इस साल आने वाली उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है जिसकी रिलीज का इंतजार दर्शकों को बड़ी ब…

इन खूबसूरत लोकेशन्स पर प्रभास और पूजा ने की थी फिल्म 'राधे श्याम' शूटिंग, देखिए वीडियो
इन खूबसूरत लोकेशन्स पर प्रभास और पूजा ने की थी फिल्म 'राधे श्याम' शूटिंग, देखिए वीडियो | फ़ोटो: TVL News

'राधे श्याम' की शूटिंग के दौरान इस तरह की फिल्म की कास्ट ने मस्ती, देखिए कैमरा के पीछे का ये वीडियो



'राधे श्याम' इस साल आने वाली उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है जिसकी रिलीज का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से हैं। ऐसा हो भी क्यों ना, आखिरकार हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का शानदार ट्रेलर और गानों ने सभी को अपना दीवाना जो बना दिया है। इसके बावजूद भी मेकर्स फिल्म का बेहतरीन इम्प्रेशन जमाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का एक वीडियो जारी किया है, ताकी दर्शक फिल्म के पर्दे के पीछे का मजेदार सफर देख सकें।



दरअसल प्रभास और पूजा हेगड़े की आने वाली इंडियन पीरियड रोमांटिक ड्रामा 'राधे श्याम' बेहद खास फिल्म है क्योंकि दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद बेसब्र हैं। फिल्म की कहानी प्यार और भाग्य की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सुपरस्टार प्रभास एक हस्तरेखाविद् की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा निर्माता दर्शकों को इस फिल्म के करीब लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का मेकिंग वीडियो जारी किया है, जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान टीम के कैमरे के पीछे के पलों की झलक दिखाई गई है। वीडियो में खूबसूरत विदेशी लोकेशन दिखाई दे रहें है, जहां इस फिल्म की शूटिंग के दौरान टीम को  चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नही पर्दे के पीछे की इस वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि कैसे फिल्म की टीम ने भारत में यूरोप को रिक्रिएट किया है। हालांकि, ये टीम के लिए बेहद मुश्किल काम था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें ऐसा करना ही था। फिल्म काफी बड़े लेवर पर शूट की गई है और सेट से लेकर इसकी संगीत रचना तक में इसकी झलक देखने मिल रही है।



'राधेश्याम' के चमत्कार को फील करने के लिए देखें यह वीडियो, -


गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने 'राधे श्याम' को यूवी क्रिएशंस प्रोडक्शन प्रस्तुत किया है। फिल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा संपादित है। जबकि फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है, जो की इस 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।