मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सलार 2 के एक अहम सीन पर प्रशांत नील का खुलासा, जानिए क्या है खास!

सलार पार्ट 1 – सीजफायर डायरेक्ट??? प्रशांत नील, प्रभास, और होम्बले फिल्म्स के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड सेट किए। फिल्म को जबरदस्त सराहना मिली, और इसकी सफलता ने इसके…

सलार 2 के एक अहम सीन पर प्रशांत नील का खुलासा, जानिए क्या है खास!
सलार 2 के एक अहम सीन पर प्रशांत नील का खुलासा, जानिए क्या है खास! | फ़ोटो: TVL News

सलार पार्ट 1 – सीजफायर डायरेक्ट??? प्रशांत नील, प्रभास, और होम्बले फिल्म्स के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड सेट किए। फिल्म को जबरदस्त सराहना मिली, और इसकी सफलता ने इसके सीक्वल सलार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्वम को मच अवेटेड फिल्मों में से एक बना दिया है। फैंस इस महाकाव्य कहानी के अगले पार्ट के लिए बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में, डायरेक्टर प्रशांत नील ने सीक्वल से एक अहम सीन की झलक शेयर की है, जिससे उत्साह और बढ़ गया है।



डायरेक्टर प्रशांत नील ने बताया कि सलार पार्ट 1 – सीजफायर में जो एक सीन है, जो पहले थोड़ा बढ़ा-चढ़ा सा लगता है, उसका एक गहरा मतलब है और ये सलार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्वम के एक बहुत ही शानदार मोमेंट से जुड़ा हुआ है। इस सीन में, देवा एक प्लास्टिक का चाकू उठाता है और उसकी मां, जिस किरदार को ईस्वरी राव ने निभाई हैं, उसे देखकर हैरान हो जाती हैं।



डायरेक्टर कहते हैं, “सलार में एक सीन है जहां देवा एक चाकू उठाता है और उसकी मां इसे एक डरावने सीन की तरह महसूस कराती हैं। क्या ये बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया है? बिल्कुल नहीं। आपको पार्ट 2 का इंतजार करना पड़ेगा, तब आपको समझ आएगा कि उसने ऐसा क्यों किया। ये सीन सलार 2 के सबसे शानदार सीन में से एक है, और इसके पीछे एक खास वजह है।”



उनके इस खुलासे ने फैंस के बीच और भी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है, जो अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे यह भरोसा हो गया है कि शौर्यांगा पर्वम एक बेहतरीन और यादगार सिनेमेटिक अनुभव देने वाली है। सलार का डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया है और इसे होम्बले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास, श्रुति हासन, और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।